Hindi English Tuesday, 27 October 2026
BREAKING
• 28 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 28 अक्टूबर का इतिहास: स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, भगिनी निवेदिता और प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं • दैनिक राशिफल 28 अक्टूबर 2026, बुधवार , मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल • देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी • मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की • मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए • मुख्यमंत्री ने कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास किए • सभी क्षेत्रों का समान और संतुलित विकास सुनिश्चित कर रही है प्रदेश सरकार: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बोहन ज्वालामुखी में चल रही श्री कार्तिक माहात्म्य व्रत कथा का पहला अध्याय • भारतीय पैदल सेना दिवस 2026: 27 अक्टूबर को वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को करेगा देश नमन

हरियाणा

More News

सैनी समाज | Haryana -महाराजा शूर सैनी की जयंती के अवसर पर हिसार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

Updated on Tuesday, December 20, 2022 16:45 PM IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2016 में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश देने की नई कवायद शुरू की थी, जिससे समाज में एकरूपता और भाईचारा मजबूत हुआ है। हरियाणा गठन के बाद 56 वर्षों में वर्तमान सरकार ने ऐसे संत - महापुरुषों को याद किया है, जिनका समाज के नव निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। गत दिनों करनाल में पहली बार भगवान परशुराम महाकुंभ का राज्य स्तरीय आयोजन किया। इसी कड़ी में पहली बार मंगलवार को हिसार में सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में महाराजा शूर सैनी की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल इस समारोह में चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जनों को सामाजिक समरसता का संदेश दिया।


सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय ही सरकार का मूल मंत्र
मुख्यमंत्री का मानना है कि सर्व समाज के सहयोग से ही एक सभ्य समाज का निर्माण संभव है और इसी कड़ी में वे सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के संकल्प के साथ पिछले 8 वर्षों से प्रदेश में कार्य कर रहे हैं। समाज को एक साथ लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने सभी संत महात्माओं के सम्मान और उनकी याद में सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अलग से एक नई संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना चलाई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। महाराजा शूर सैनी की जयंती पर आयोजित आज का समारोह भी इसी योजना के तहत आयोजित किया गया। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य सर्व समाज के महान संत महात्माओं को याद करना और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को समाज के सामने, विशेषकर युवा पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना है।


समारोह में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
समारोह में सैनी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम स्थल पर जहां तक नजर जा रही थी, वहां तक लोगों का हुजूम दिख रहा था। लोक कलाकारों ने महाराजा शूर सैनी के इतिहास और उनकी वीरता की गाथा को गीतों के माध्यम से बयां किया, जिसे सुनकर यहां आए लोगों का उत्साह ओर भी बढ़ गया।
उल्लेखनीय है कि जब से सरकार ने संत-महापुरुषों की जयंतियों व यादगार दिवसों को सरकारी तौर पर मनाने की पहल की है, तो सर्व समाज के लोगों ने इन कार्यक्रमों में भाग लेकर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है। सरकार की यह पहल युवाओं को प्रेरणा देते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे ले जाने की भी एक पहल है, क्योंकि महापुरुषों की शिक्षाएं युवाओं को खास संदेश देती हैं।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

X