हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे हरियाणा के छात्रों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। सीएम मनोहर लाल ने आज बताया कि पहला जत्था आज वापिस हरियाणा पहुंच गया है। और दूसरे ग्रुप को निकालने के लिये कार्रवाई जारी है।
उन्होंने कहा, मैं इस पूरी कार्रवाई में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, केंद्रीय बलों एवं केंद्र सरकार का धन्यवाद करता हूँ। मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र से हरियाणा के छात्रों का दूसरा ग्रुप भी आज सकुशल वापिस लाया जाएगा।