मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि इस बार हाकी का विश्व कप हमारे देश में हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने 'खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया, जीतेगी हॉकी' का नारा दिया। मनोहर लाल ने भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा के 5 खिलाड़ी हॉकी विश्व कप के कैंप में हैं और उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन करेंगे। हाकी ट्राफी यात्रा शाहबाद, सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री स. संदीप सिंह भी मौजूद रहे।