इंदु बाला गोस्वामी ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से कांगड़ा, चंबा, पालमपुर, डलहौजी और मंडी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंचना आसान होगा। इससे पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
पंजाब विश्वविद्यालय की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक़ दीक्षांत समारोह में 12 मार्च को चंडीगढ़ में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी। नादौन की रहने वाली अक्षिता ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीटेक की उपाधि हासिल कर पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमबीए किया है।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल से इंडियन नेशनल कांग्रेस और सरकार में लोक निर्माण मंत्री की पुरानी बायो को हटा दिया है. इसकी जगह अब उन्होंने हिमाचल का सेवक और तिरंगा लगाकर अपना बायो चेंज कर दिया.
ध्रुव राठी ने 30 मिनट का वीडियो बनाकर बताया कि कैसे पीएम मोदी तानाशाह हैं और पेड ट्वीट्स के जरिए इसे प्रमोट करने के लिए लाखों खर्च किए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में डेमोक्रेसी खत्म हो चुकी है। आपमें से कई लोग इस सवाल को सुनकर नहीं में जवाब देंगे। हम जिस राजनीतिक पार्टी को चाहे वोट दे सकते हैं।
डीजीपी यादव ने कहा कि एडीजीपी प्रोमोद बान के नेतृत्व में एजीटीएफ पंजाब के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एआईजी संदीप गोयल की देखरेख में पुलिस टीमों ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त रूप से उन्हें बिहार से उत्तर प्रदेश के रास्ते पर ट्रैक किया और गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।
अनुराग ठाकुर ने कहा “युवा उत्सवों के आयोजन से युवाओं को जहां अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, वहीं उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होता है तथा देश की समृद्ध संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन भी होता है। युवाओं को नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रखने में भी इस तरह की गतिविधियां काफी सहायक सिद्ध होती हैं।
प्रियंका गांधी जी यहां से हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा ग्रस्त जिलों में प्रभावित लोगों से मुलाकात करने जाएंगी।
शहर में इससे पहले यहां 18 जुलाई 2000 को 262 मिमी की सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई थी। अधिकारियों ने लगातार बारिश के बाद, जल स्तर 1,162.54 फीट तक पहुंचने पर मानव निर्मित सुखना झील के गेट खोल दिए है। सुखना धारा झील के अलावा पानी घग्गर नदी तक ले जाती है।
दीपा दुबे ने कहां कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली मोदी सरकार के जनसंपर्क अभियान के तहत चंडीगढ़ में रैली करने के लिए आए थे और उनको मिली खाली कुर्सियां यह दर्शाती हैं कि चंडीगढ़ के नागरिकों का रुख किस तरफ जा रहा है शहर की जनता जान गई है कि कौन जुमले की पार्टी है और कौन सी पार्टी मोहब्बत की दुकान देश में खोलने जा रही है 2024 में।
मीडिया से बातचीत के दौरान Rajiv Shukla ने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।