प्रदेश में चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायकों की बैठक को अब Chandigarh शिफट कर दिया गया है। इससे पहले यह बैठक शिमला में बुलाई गई थी। लेकिन अब चंडीगढ में आज शाम तक सभी कांग्रेस विधायकों को पहुंचने को कहा गया है। हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के गठन से पहले कांग्रेस आलाकमान ने ताजा राजनैतिक हालात पर मंथन के लिये पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला को चंडीगढ भेजा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। चंडीगढ में ही आज रात कांग्रेस विधायकों के साथ राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्ष्मंत्री भूपेन्दर सिंह हुड्डा मिलेंगे ।
मीडिया से बातचीत के दौरान Rajiv Shukla ने कहा कि जीते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। अपर और लोअर हिमाचल के सभी विधायकों के लिए चंडीगढ़ सेंटर प्वाइंट है। यहां सभी विधायक आसानी से पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इसे लेकर शाम तक हाईकमान फैसला लेगा।
प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटों की आवश्यकता रहती होती है। 14वीं विधानसभा के लिए इस बार अभी तक के चुनाव रुझानों व नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो कांग्रेस दो सीटों पर जीत के साथ 40 सीटों पर आगे है। वहीं चार सीटों पर जीत के साथ भाजपा 25 सीटों पर आगे हैं। वहीं तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।