Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 18 अक्टूबर का इतिहास: प्रमुख घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथियां • दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2026, रविवार • राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान • डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री • एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित • मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी • प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 17 अक्टूबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

शिमला | सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया-प्रतिभा सिंह

Updated on Saturday, April 01, 2023 08:41 AM IST

केंद्र की मोदी सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया, क्योंकि उन्होंने सदन में अडानी महाघोटाले पर केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछे थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सदन के भीतर राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अडानी पर दिए गए भाषण के अंश तक डीलिट कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। सत्तापक्ष द्वारा सदन न चलने देना भाजपा की सोची-समझी रणनीति का एक हिस्सा रही, जिससे सदन में राहुल गांधी के सवालों से बचा जाता। विदेश में दिए गए उनके एक बयान पर जब राहुल गांधी सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाह रहे थे, उनके लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह के बाद भी उन्हें बोलने का कोई मौका तक नहीं दिया गया और उन्हें अब सदन की सदस्यता से बाहर कर दिया गया है। कांग्रेस राहुल गांधी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ जनता की अदालत में खड़ी है और जनता को भाजपा की असलियत दिखाने की कोशिश कर रही है और यह क्रम पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिला से लेकर ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी और जनता को भाजपा की असलियत से अवगत करवाएगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने परम मित्र अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। कांग्रेस किसानों, बागवानों, कामगारों व आम लोगों की आवाज उठा रही है जबकि प्रधानमंत्री अडानी को मजबूत करने में लगे हैं। देश में बढ़े-बढ़े व सार्वजनिक उपक्रम मित्रों को बेचे जा रहे हैं।


प्रतिभा सिंह ने कहा कि अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 9 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो जाता है। बीते 27 फरवरी को मामले की सुनवाई शुरू होती है और 23 मार्च को ट्रायल कोर्ट से सजा सुनाई जाती है। इसके बाद बीते 24 मार्च को 24 घंटे के भीतर सदस्यता रद्द कर दी जाती है, साथ ही सरकारी आवास 1 माह के अंदर खाली करने के फरमान जारी होते हैं। देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी सांसद को मानहानि के मामले में अधिकतम सजा सुनाई गई हो।

Have something to say? Post your comment
राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और जन-केंद्रित पत्रकारिता का किया आह्वान

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

धर्मशाला : डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिएः मुख्यमंत्री

एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

शिमला : एचपीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी की योजनाओं से लाखों श्रमिक हुए लाभान्वित, 108 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

कुल्लू : प्रथम बैच बी आर टी सी राजस्थान पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह सशस्त्र सीमा बल शमशी में भव्य रूप से संपन्न

 बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

शिमला : बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर

आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

शिमला : आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये के दुरुपयोग का आरोप : संदीपनी भारद्वाज

   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

X