पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हालात बदले है। और प्रदेश में नये सीएम का निर्णय अब पार्टी आलाकमान ही करेगा। चुनाव जीतने के बाद प्रतिभा सिंह ने पूरा जोर लगाया और विधायक दल की बैठक से पहले दबाव की राजनीति के जरिये अपने आपको सीएम पद का दावेदार बताया। लेकिन लगता है कि प्रतिभा सिंह पर उनका दांव उल्टा पड गया और हालात ऐसे बने कि उनके मंसूबों पर पानी फिर गया।