ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन की अगुवाई में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह के ज्वालामुखी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जारदार स्वागत किया। इस अवसर पर शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ थें। स्थानीय लोक निर्मण विभाग के रेस्ट हाउस में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इससे पहले शिमला से धर्मशाला जाते समय बिलासपुर व हमीरपुर में भी उनका स्वागत हुआ। लेकिन सबसे अधिक भीड ज्वालामुखी में रही।