बैठक में पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त , तेजेन्दर बिट्टू , मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू , डिप्टी सीएम मुकेश अगिनहोत्री , प्रोटेम स्पीकर चंदर कुमार व पार्टी प्रदेश प्रतिभा सिंह व चुने हुये विधायक मौजूद रहे।
हजारों किलोमीटर की इस पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी जनता की उम्मीदों के नायक बनकर उभरे हैं और यही वजह है कि लाखों लोग स्वेच्छा से इस यात्रा में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी ऐतिहासिक यात्रा है, जिसमें भारत की धड़कन महसूस की जा सकती है और जिसने नफरत की दीवारों को तोड़ते हुए सभी को एक सूत्र में बांधने का काम किया है
यह शिकायत 17 अक्तूबर 2022 को की गई है। 17 नवंबर 2022 को पहली सुनवाई में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी उदयपुर की अदालत ने पति विक्रमादित्य सिंह, सास प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ निवासी अमरीन को गैर जमानती वारंट जारी किया है।
प्रतिभा सिंह लगातार वीरभद्र सिंह का नाम लेते हुए कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनका साफ कहना है कि हाईकमान को वीरभद्र सिंह के परिवार की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। हालांकि आलाकमान के करीबी सूत्रों ने प्रतिभा सिंह के 25 विधायकों के समर्थन के दावे को भी खारिज कर दिया। उनके मुताबिक, व्यक्तिगत रूप से सुक्खू के साथ और भी विधायक हैं।
कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अडियल रवैये के चलते घमासान तेज हो गया है। पार्टी में अगले सीएम को लेकर आम राय नहीं बन पा रही है। विधायक दल की बैठक से पहले ही जारे आजमाईश शुरू हो गई । यही वजह है कि विधायक दल की बैठक को तीन बार बदलना पडा। Pratibha Singh की दावेदारी पर दलील दी जा रही है कि वह अभी विधायक नहीं हैं। और एक सांसद को सीएम बनाना ठीक नहीं होगा।