Himachal Congress के मुख्यमंत्री के तौर पर नादौन के विधायक Sukhwinder Singh Sukhu के नाम पर मुहर लग गई है। विधायक दल की बैठक से पहले ही उनके नाम पर कांग्रेस आलाकमान की ओर से मुहर लगने के बाद कांग्रेस विधायकों ने भी आलाकमान के निर्णय पर अपनी सहमति जता दी है। सुक्खू कल प्रदेश के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण कर सकते है। उधर होटल सिलि के बाहर प्रतिभा सिंह समर्थकों ने जमकर बवाल किया और आलाकमान के निर्णय का विरोध कर रहे हैं।
इससे पहले कांग्रेस आलाकमान की ओर से विधायक दल के नेता के तौर पर सुखविन्दर सिंह का नाम तय होने की आ रही खबरों के बीच नादौन के विधायक ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर नादौन के विधायक सुक्खू ने कहा कि , मुझे कोई जानकारी नहीं है। अभी कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, पांच बजे बैठक होगी। आलाकमान ने क्या तय किया है मुझे उसकी जानकारी नहीं है।
हिमाचल में कांग्रेस सरकार के सीएम सुक्खू होंगे
कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। उनके नाम की घोषणा आज शाम तक अन्य नेताओं से चर्चा के बाद की जाएगी । इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में ब्स्च् बैठक से पहले एक-दूसरे से बातचीत की। दिन भर इस मामले में राजनैतिक सरर्गिर्मयां चलती रहीं , लेकिन विधायक दल की बैठ शुरू होते ही सुक्खू के नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने अपनी मुहर लगा दी। अब विधायक दल की बैठक में सुक्खू के नाम पर मुहर लगाने की औपचारिकता पूरी होने के बाद पत्रकार सम्मेलन में इसका एलान होगा।
आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह लगातार वीरभद्र सिंह का नाम लेते हुए कांग्रेस आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हैं। उनका साफ कहना है कि हाईकमान को वीरभद्र सिंह के परिवार की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। हालांकि आलाकमान के करीबी सूत्रों ने प्रतिभा सिंह के 25 विधायकों के समर्थन के दावे को भी खारिज कर दिया। उनके मुताबिक, व्यक्तिगत रूप से सुक्खू के साथ और भी विधायक हैं।