धर्मशाला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक धर्मशाला में शुरू हो गई। कल से शुरू होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस विधायक रणनिति तय कर रहे हैं।
बैठक में पार्टी के सह प्रभारी संजय दत्त , तेजेन्दर बिट्टू , मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू , डिप्टी सीएम मुकेश अगिनहोत्री , प्रोटेम स्पीकर चंदर कुमार व पार्टी प्रदेश प्रतिभा सिंह व चुने हुये विधायक मौजूद रहे। बता दें कि इस विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिन प्रोटैम स्पीकर चंद्र कुमार नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे तथा दूसरे दिन विधानसभा के नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन और राज्यपाल का अभिभाषण होगा। सत्र के तीसरे व अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा व पारण होगा।