Himachal Congress पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नादौन से कांग्रेस विधायक Sukhwinder singh Sukhu ने कहा कि पहले मीडिया के लोग मुझसे एक ही सवाल पूछते थे कि हिमाचल में कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। मैंने कहा कि यह सामूहिक नेतृत्व में किया जाएगा। विचारधारा सर्वोच्च है और पद बाद में आता है। हमारे पास एक मुख्यमंत्री होगा। चुनाव लड़ने वालों को ही हाईकमान मुख्यमंत्री बनाएगा।
कांग्रेस में पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अडियल रवैये के चलते घमासान तेज हो गया है। पार्टी में अगले सीएम को लेकर आम राय नहीं बन पा रही है। विधायक दल की बैठक से पहले ही जारे आजमाईश शुरू हो गई । यही वजह है कि विधायक दल की बैठक को तीन बार बदलना पडा। Pratibha Singh की दावेदारी पर दलील दी जा रही है कि वह अभी विधायक नहीं हैं। और एक सांसद को सीएम बनाना ठीक नहीं होगा। हालांकि प्रतिभा सिंह अपने समर्थकों के साथ अपने आवास हाली लाज में रणनीति बनाने में जुटी है। वहीं , सुक्खू भी शिमला में अपने 18 विधायकों के साथ एक होटल में मीटिंग कर रहे हैं।
इस बीच , हरोली से कांग्रेस विधायक Mukesh Agnihotri ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और यहां कोई बिका हुआ नहीं है। शिमला जाते समय सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक है। उसमें पार्टी के प्रभारी भी आ रहे हैं। बैठक में तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। सुक्खू के साथ विधायक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सीनियर लीडर हैं और वह कहीं नहीं गए हैं। वह भी बैठक में पहुंच रहे हैं। कहा कि जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत दिया है अब जनता के मत का