Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

जीवन शैली

More News

संस्था | ये रहा शिमला का ‘सबसे वेहला बंदा’ - सरबजीत सिंह बॉबी

Updated on Tuesday, December 13, 2022 10:20 AM IST

इनका नाम है सरबजीत सिंह, लेकिन लोग प्यार से बॉबी के नाम से बुलाते हैं।
न तो इसको घर पे कोई काम है और न दूकान पर। कभी एंबुलेंस लेकर मरीजों को आई जी एम सी छोड़ने जा रहा होता है तो कभी मृत लावारिस लाशो को शमशान ले जाता है। शाम को लोग /पर्यटक जब माल रोड पर घूमते हुए मौसम का आनंद ले रहे होते है ये फालतू सरदार कैंसर हस्पताल में मरीजों को खिचड़ी का लंगर लगा के खिला रहा होता है।


सवेरे सवेरे उठकर लोग सैर पे निकलते है और ये सरदार मरीजों को बिस्कुट खिला रहा होता है। रविवार को भी इसको चैन नही होता माल रोड पर ब्लड कैंप लगा कर लोगो का खून निकाल रहा होता है। ऐसा है ये फालतू इंसान।


वाहगुरु ऐसे फालतू हर शहर में भी पैदा करो जी। इंसानियत को खत्म होने से बचाते है ऐसे फालतू लोग। गरीबो के आंसू नही टपकने देते ऐसे फालतू लोग। वैसे भी आजकल कोई फालतू नही जो दुसरो के लिए थोड़ा वक़्त निकाल सके। और दुसरो के बारे में सोच सके उनकी तकलीफों को अपना सके।
ओ फालतू बॉबी !!!हर शहर में क्यों नही पैदा हुआ ? हर शहर में भी मरीज है , उन्हें कोई हाथ भी नही लगाता। वहां भी लावारिस लाशें लावारिस ही पड़ी रहती है भाई जी। वहां पर भी मरीजों को चाय बिस्कुट खिलाने वाला कोई तेरे जैसा फालतू बंदा चाहिए।

 सर्वजीत सिंह ब़ॉबी को साल 1986 में स्कूल छोड़ना पड़ा था. उस समय बॉबी छठी क्लास में शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल में पढ़ते थे. 12 साल की उम्र में परिवार की वित्तीय हालात की वजह से इन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी, क्योंकि तीन छोटी बहनों को पढ़ाना था, इसलिए बॉबी को खुद स्कूल छोड़ना पड़ा. सर्बजीत सिंह बॉबी शिमला में‘अलमाइटी ब्लैसिंग’ नाम से एक एनजीओ चलाते हैं, जो कि शिमला के आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में रोजाना फ्री लंगर लगाते हैं और इसके अलावा, लावारिश लाशों को श्मशानघाट तक पहुंचाने लिए डैड बॉडी वैन मुहैया करवाते हैं. बॉबी ने ‘अलमाइटी ब्लैसिंग’ एनजीओ की स्थापना 2014 में की थी

अल्माईटी ब्लेसिंग्स संस्था के अध्यक्ष सर्बजीत सिंह का कहना है कि वह 25 साल से समाज सेवा के क्षेत्र में हैं. पिछले 6 साल से अस्पताल में मुफ्त लंगर चला रहे हैं. उनका एक रोटी बैंक भी है, जिनमें बच्चों को भी जोड़ा गया है. मुफ्त लंगर के लिए बच्चे उन्हें 25 हजार रोटियां देते हैं. रोटियां दूर-दराज के इलाकों से भी आती है. उनका कहना है कि पूर्व सरकार की मदद से 2017 में उन्होंने कैंसर मरीजों के लिए एक रैन बसेरा बनाने का कार्य शुरू किया था,जो काफी प्रयासों और मेहनत के बाद 2019 में बनकर तैयार हुआ था

Have something to say? Post your comment
धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मशाला : धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

धर्मशाला : धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

एलोवेरा : प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

हल्दी : भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

 दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

अश्वगंधा : दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

अश्वगंधा : आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

मुलेठी -  प्रकृति की मीठी औषधि

आयुर्वेद : मुलेठी - प्रकृति की मीठी औषधि

 स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

प्रेम : स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

कहानी : यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

जम्मू कश्मीर : प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

X