दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लागू रखने व शांति बहाल करने के लिए पिछले कुछ दिनों में मान सरकार बहुत कठोर कदम उठाए हैं, मैं उन्हें बधाई देता हूं। गत एक साल में सरकार ने साबित कर दिया कि आप ईमानदार हो और इरादे नेक हो ता कानून व्यवस्था को बखूबी संभाला जा सकता है ।
पंजाब पुलिस का अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए और इसे कायम रखने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने कई कठोर कदम उठाए हैं. उन्होंने काफी संयम से कदम उठाए हैं
अरविंद केजरीवाल ने कहा, जब पंजाब में हमारी सरकार बनी थी, तब कुछ लोग कहते थे कि आपको शिक्षा, पानी, बिजली और स्वास्थ्य की दिशा में काम करना आता है लेकिन पंजाब में कानून व्यवस्था को आप कायम कर सकते हैं क्या? पिछले 1 साल में हमने साबित किया कि सरकार ईमानदार हो, तो कानून व्यवस्था को भी कायम किया जा सकता है. पिछली सरकारों में गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था. हमारी किसी के साथ कोई सेटिंग नहीं है