Hindi English Monday, 09 November 2026
BREAKING
• गोवर्धन पूजा 2026: 10 नवंबर को मनेगा अन्नकूट पर्व • बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा • कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव • 10 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं • आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात • चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास • हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित • हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर • बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल

More News

शिमला | बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान रू डॉ. राजीव बिंदल

Updated on Monday, November 09, 2026 07:40 AM IST

2011 में धूमल सरकार के कार्यकाल में सर्वाेच्च न्यायालय ने हिमाचल के 7.19 प्रतिशत हिस्से को दी थी कानूनी मान्यता: बिंदल

मोदी सरकार के कैशलेस सेटलमेंट फॉर्मूले से हिमाचल को मिलेगी 1197 करोड़ यूनिट बिजली, मुख्यमंत्री सुक्खू श्रेय लेने के बजाय जनता को बताएं पूरा इतिहास: बिंदल

शिमला, । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल प्रदेश के लंबित बिजली बकाये को लेकर सर्वाेच्च न्यायालय के 6 नवंबर 2026 के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया है।

डॉ. बिंदल ने इस ऐतिहासिक समाधान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य के बीच सकारात्मक सहयोग अत्यंत आवश्यक है ।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश की जनता के अधिकारों की बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे दशकों की कानूनी लड़ाई, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली निर्णायक न्यायिक सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत समाधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस निर्णय का राजनीतिक श्रेय लेने के बजाय प्रदेश की जनता को इसका पूरा इतिहास बताएं ।

डॉ. बिंदल ने कहा कि इस संघर्ष की जड़ें वर्ष 1966 में पंजाब के पुनर्गठन से जुड़ी हैं । हिमाचल प्रदेश ने 1969 में अपनी हिस्सेदारी का दावा केंद्र सरकार के समक्ष रखा था। विभिन्न स्तरों पर प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं निकलने पर वर्ष 1996 में सर्वाेच्च न्यायालय में मूल वाद दायर किया गया। इसके बाद प्रदेश के अधिकारों की लंबी कानूनी लड़ाई चली।
उन्होंने कहा कि 1998 से 2003 तथा 2007 से 2012 तक भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अधिकारों से जुड़े इस विषय को महत्वपूर्ण स्थान मिला। विशेष रूप से धूमल सरकार के दूसरे कार्यकाल में 27 सितंबर 2011 को सर्वाेच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से के कानूनी अधिकार को मान्यता दी। इस निर्णय ने वर्षों से लंबित विवाद के समाधान की मजबूत आधारशिला रखी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि यह तथ्य किसी भी स्थिति में भुलाया नहीं जा सकता कि जब सर्वाेच्च न्यायालय ने हिमाचल के अधिकारों को मान्यता दी, उस समय प्रदेश में प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2012 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भी बिजली के बकाये का अंतिम निपटारा नहीं हो सका। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि जब 2011 में हिमाचल के अधिकारों का निर्धारण हो चुका था, तो उसके बाद वर्षों तक प्रदेश को उसका पूरा बकाया क्यों नहीं मिल पाया ?

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के प्रयासों और केंद्र सरकार के सहयोग की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वर्ष 2017 से 2022 के बीच जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल सहित विभिन्न चरणों में यह मामला प्रदेश के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बना रहा। हालांकि 2011 के निर्णय को लागू करने के लिए बिजली की गणना, दरों और परियोजनाओं की पूंजीगत लागत जैसे जटिल प्रश्नों का समाधान आवश्यक था।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस लंबे विवाद के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केंद्र सरकार की ओर से भारत के महान्यायवादी द्वारा प्रस्तुत कैशलेस सेटलमेंट फॉर्मूले ने वर्षों से लंबित विवाद को सुलझाने का व्यावहारिक रास्ता उपलब्ध कराया। इसके अंतर्गत नकद भुगतान के स्थान पर बिजली के रूप में बकाये का निपटारा करने की व्यवस्था प्रस्तुत की गई, जिसे सर्वाेच्च न्यायालय ने स्वीकार किया।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा की गई गणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश का कुल बिजली बकाया 13,066 मिलियन यूनिट निर्धारित हुआ। इसमें प्रदेश की ₹420.77 करोड़ की पूंजीगत देनदारी को ₹3.85 प्रति यूनिट की दर से समायोजित करने पर लगभग 1,093 मिलियन यूनिट की कटौती हुई। इस प्रकार हिमाचल प्रदेश को लगभग 11,973 मिलियन यूनिट बिजली प्राप्त होगी।

सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशानुसार पंजाब और हरियाणा अगले 20 वर्षों में अक्टूबर से मार्च के दौरान लगभग 598 मिलियन यूनिट बिजली प्रतिवर्ष उपलब्ध कराएंगे। इस व्यवस्था से हिमाचल प्रदेश को दीर्घकालिक ऊर्जा उपलब्धता में महत्वपूर्ण सहायता मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति अथवा दल की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की जीत है। इस संघर्ष में प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली ऐतिहासिक सफलता तथा वर्तमान केंद्र सरकार के समाधानकारी प्रयासों का योगदान महत्वपूर्ण है।

किशाऊ बांध के सफल ।हतममउमदज के लिए भी केवल और केवल केन्द्र की मोदी सरकार का ही योगदान है जिसने 90ः खर्चा वहन करने को स्वीकृति दी है।

माननीय मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने तो जिला सिरमौर की जनता के अधिकारों को ही बेच डाला। जिला सिरमौर के किसानों को मिलने वाला पानी दिल्ली व राजस्थान को बेच दिया जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी सिरमौर की जनता के सदा के लिए अधिकारों को बेच डाला गया । इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं

Have something to say? Post your comment
बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी पर श्रेय लेने से पहले मुख्यमंत्री 2011 का ऐतिहासिक फैसला हाईलाइटर से हाईलाइट करके पढ़ लें : रणधीर शर्मा

दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

शिमला : दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात

चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला : चम्बा ज़िला के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए गठित आयोग की पहली बैठक आयोजित

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री

शिमला : बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत को वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया

शिमला : मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत को वर्तमान सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम बताया

बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

शिमला : बीबीएमबी मामले में जीत पर ओकओवर में लोगों ने मनाया जश्न, मुख्यमंत्री को दी बधाई

मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

शिमला : मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा

X