इस अवसर पर डाॅ0 राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सोलन के माॅल रोड़ में जोश और जुनून का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, माताएं, बहनें देशभक्ति का जज्बा लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ तिरंगा यात्रा में चले।