Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

सोलन | जेपी नड्डा तिरंगा यात्रा में उपस्थित, सेना का बढ़ाया मनोबल

Updated on Monday, June 02, 2025 16:03 PM IST

भाजपा जिला सोलन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विशेष रूप से भाग लिया और तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का मनोबल बढ़ाया। यह यात्रा सोलन माल रोड से चली और पूरा वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए नारेबाजी भी की।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हजारों कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया और एक ओपन जीप में तिरंगा यात्रा में नड्डा को ले जाया गया। नड्डा ने एक-एक कार्यकर्ता से हाथ मिलाते हुए कार्यकर्ताओं से अपना संवाद किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया, बड़ी मात्रा में समाज सेवि संस्थाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर डाॅ0 राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि सोलन के माॅल रोड़ में जोश और जुनून का सैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में बुजुर्ग, युवा, माताएं, बहनें देशभक्ति का जज्बा लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ तिरंगा यात्रा में चले। यह अपने आप में अलग तरह का माहौल है और हम लोगों को बधाई देते हैं, धन्यवाद देते हैं और सोलन आगमन पर नड्डा जी को धन्यवाद देते हैं। हमारी सेनाओं के अदम्य साहस के लिए उनका आभार व्यक्त करते है, नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व को बधाई देते हैं।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि हमें कष्ट के साथ कहना पड़ता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विमल नेगी की मृत्यु के मामले की जांच में सहयोग करने से पीछे हट रहे हैं। उन्होनें कहा कि जिस प्रकार से पैन ड्राइव का मामला आया, उसके डाटा को वाश आउट करने का बहुत बड़ा मामला बन गया है। क्यों पैन ड्राइव को गायब किया गया, क्यों उसको दोबारा प्रस्तुत किया गया, पुलिस अधीक्षक ने हाईकोर्ट में सीबीआई के खिलाफ पैटिशन दायर की और अंत में जनता के दबाव में आकर उस पैटिशन को वापिस लिया गया। हिमाचल की जनता का प्रदेश की सरकार से विश्वास उठ गया है। कानून व्यवस्था की किस प्रकार से हालत खराब हुई है ये हिमाचल की जनता समझ रही है। आये दिन खून, बलात्कार, डकैती और ड्रग्स के मामले आ रहे हैं, यह बहुत चिंताजनक और प्रदेश की जनता इसके लिए पूरी तरह से मुख्यमंत्री को जिम्मेवार मानती है।

इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सुरेश चंदेल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विवेक शर्मा उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
   सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

शिमला : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब

नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

शिमला : नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’

जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

धर्मशाला : जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय

ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

X