उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देखा गया है कि विपक्ष सदन में अपनी बात रखता है और जब मंत्री उसका जवाब देने लगते हैं तो वाकआऊट करके सदन छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर विपक्ष में तालमेल की कमी है और विपक्ष कई धड़ों में बंटा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा ने भी इन क्रिकेट मैचों को लेकर अपना प्लान तैयार कर लिया है और किस तरह से क्रिकेट स्टेडियम के भीतर व स्टेडियम के बाहर स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाए रखना है इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की डियूटी लगा दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी नववर्ष 2023 एवं शीतकालीन छुट्टियों के दौरान पर्यटन नगरी धर्मशाला और विशेषकर मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है। अतः कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी आगंतुकों को सुविधापूर्ण रूप से मैक्लोडगंज की यात्रा सुनिश्चित करने हेतू प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गाया है।