Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

हिमाचल

More News

नववर्ष | Dharmshala में नव वर्ष 2023 के लिये ट्रैफिक प्लान तैयार

Updated on Thursday, December 29, 2022 13:25 PM IST

ज़िलाधीश ने जारी किए निर्देश
धर्मशाला। आगामी नववर्ष 2023 के मौके पर पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में पर्यटकों की  बढ़ती आवाजाही की संभावना के चलते यातायात को सुचारू रूप से चलाने के सन्दर्भ में ज़िलाधीश काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने निर्धारित ट्रैफिक प्लान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि एसपी काँगड़ा द्वारा प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान की अनुपालना आज से एक जनवरी 2023 मध्यरात्रि तक रहेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी नववर्ष 2023 एवं शीतकालीन छुट्टियों के दौरान पर्यटन नगरी धर्मशाला और विशेषकर मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने की संभावना रहती है। अतः कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा सभी आगंतुकों को सुविधापूर्ण रूप से मैक्लोडगंज की यात्रा सुनिश्चित करने हेतू प्रशासन द्वारा ट्रैफिक प्लान निर्धारित किया गाया है।
 
*यह रहेगी यातायात व्यवस्था*
 
*धर्मशाला से मैक्लोडगंज, भगसुनाग और धर्मकोट*
उपायुक्त ने बताया कि धर्मशाला से मैक्लोडगंज जाने वाले पर्यटक फरसेटगंज से नड्डी मार्ग होते हुए ठंडी सड़क के रास्ते मैक्लोडगंज जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि भागसुनाग जाने वाले टूरिस्ट यहीं से आगे भागसुनाग मार्ग पर जाएँगे। वहीं धर्मकोट जाने वाले लोग इसी मार्ग से मैक्लोडगंज पहुँचने के बाद टिप्पा सड़क से धर्मकोट जाएँगे।
 
*मैक्लोडगंज से नड्डी*
पर्यटक मेन स्क्वेयर मैक्लोडगंज से चर्च मार्ग होते हुए फरसेटगंज में विभाजित सड़क से नड्डी जा सकेंगे।
 
*नड्डी से धर्मशाला*
नड्डी से धर्मशाला आने के लिए पर्यटकों को डल झील, मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन के रास्ते जाना होगा।
 
*मैक्लोडगंज से धर्मशाला*
मैक्लीडगंज से धर्मशाला जाने के लिए लोगों को मेन स्क्वेयर मैक्लोडगंज से वाया चर्च मार्ग, फरसेटगंज के रास्ते धर्मशाला जाना होगा। उन्होंने बताया कि धर्मशाला जाने के लिए मैक्लोडगंज से खड़ा डंडा मार्ग का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
*धर्मकोट से धर्मशाला, भागसुनाग और नड्डी*
धर्मकोट से धर्मशाला जाने वाले पर्यटकों को धर्मकोट चौक से माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट धर्मकोट के रास्ते ठंडी सड़क को जाने वाली नवनिर्मित पक्की सड़क से ग्लेन चौक, चर्च मार्ग, फरसेटगंज के रास्ते धर्मशाला जाना होगा।
वहीं भागसुनाग जाने के लिए धर्मकोट चौक से माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट धर्मकोट के रास्ते ठंडी सड़क को जाने वाली नवनिर्मित पक्की सड़क से ग्लेन चौक, मैक्लोडगंज मेन स्क्वेयर से भागसुनाग जाना होगा।
ट्रैफिक प्लान के अनुसार धर्मकोट से नड्डी जाने के लिए धर्मकोट चौक से माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट धर्मकोट के रास्ते ठंडी सड़क को जाने वाली नवनिर्मित पक्की सड़क से ग्लेन चौक, चर्च मार्ग, फरसेटगंज से डल झील, नड्डी का रास्ता निर्धारित किया गया है।
 
*नहीं कर सकेंगे वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग*
उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक कोतवाली बाज़ार धर्मशाला में वाहनों की लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति नहीं होगी।
Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

धर्मशाला : ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

धर्मशाला : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित

सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

धर्मशाला : सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा

अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

शिमला : अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल

विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

धर्मशाला : विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला

सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

शिमला : सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

शिमला : आरट्रैक के जीओसी-इन-सी ने राज्यपाल से की भेंट

अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

शिमला : अगले सत्र से शुरू होगी नैतिक शिक्षा, पाठ्यक्रम हो रहा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

शिमला : राज्यपाल ने मातृ-भाषाओं के संरक्षण और प्राचीन भारतीय लिपियों के पुनरुद्धार का किया आह्वान

X