इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 5 मई व 9 मई को आईपीएल के दो क्रिकेट मैच पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने हैं। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी काँगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने पंजाब किंग्स और एचपीसीए के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सुविधा को मध्य नजर रखते हुऐ इंटरनेशनल स्टेडियम का दौरा किया
इस में एक दर्शक चिकित्सा कक्ष, तीन प्राथमिक चिकित्सा कक्ष और तीन ALS एम्बुलेंस होंगी और खाद्य चिकित्सा अधिकारी भी तैनात कर दिये हैं। दोनों आईपीएल मैचों को लेकर स्वास्थ्य विभाग काँगड़ा ने अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है,और एचपीसीए के अधिकारियों का ये मानना है कि इन दोनों क्रिकेट मैचों को देखने की लिए भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे।
स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा ने भी इन क्रिकेट मैचों को लेकर अपना प्लान तैयार कर लिया है और किस तरह से क्रिकेट स्टेडियम के भीतर व स्टेडियम के बाहर स्वास्थ्य व्यवस्था को बनाए रखना है इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की डियूटी लगा दी गई हैं।
मैचों के दौरान जोनल अस्पताल धर्मशाला ने भी पूरी तैयारी कर ली हैं, ताकि इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो इस स्थिति से निपटने के लिए डॉ आरपीजीएमसी टांडा और जोनल अस्पताल धर्मशाला में दो-दो आपातकालीन कक्ष आरक्षित हैं।