Hindi English Saturday, 07 November 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा • बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा • हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर • बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान डॉ. राजीव बिंदल • 8 नवंबर 2026 का पंचांग: रविवार को दीपावली का पावन पर्व, जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल • 8 नवंबर का इतिहास: देश और दुनिया में आज के दिन की प्रमुख घटनाएं • 8 November 2026 Rashifal: आज का दैनिक राशिफल, 12 राशियों का भविष्यफल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 7 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का पहली बार बंगाली पत्रिका 'बंगदर्शन' में प्रकाशन हुआ • 7 November 2026 Rashifal: शनिवार का दैनिक राशिफल, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हिमाचल

More News

शिमला | मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

Updated on Saturday, November 07, 2026 16:36 PM IST

मुख्यमंत्री के दौरे केवल पॉलिटिकल ड्रामा, अंतिम समय का दान भी नहीं आएगा काम : रणधीर शर्मा

आपदा राहत के हजारों करोड़ में भ्रष्टाचार और बंदरबांट के गंभीर आरोप, कांग्रेस सरकार जारी करे श्वेत पत्र : रणधीर शर्मा

शिमला, 6 नवंबर। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे और करोड़ों रुपये की घोषणाएं केवल राजनीतिक ड्रामा हैं। उन्होंने कहा, “तीन साल तक मुख्यमंत्री को जनता की याद नहीं आई और अब चुनाव नजदीक आते ही जनता के बीच जाकर घोषणाओं की झड़ी लगाई जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री याद रखें, अंतिम समय का दान भी काम नहीं आता।”

रणधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के पास सड़कों की मरम्मत, एचआरटीसी की बसों के टायर बदलने, खराब मशीनरी ठीक करवाने और विधायक निधि जारी करने तक के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि करोड़ों रुपये की नई घोषणाओं के लिए बजट कहां से आएगा? उन्होंने कहा कि जनता के बीच स्थानीय वेशभूषा पहनकर नाचने और भोजन करने से भाजपा को कोई आपत्ति नहीं, लेकिन मुख्यमंत्री को अपनी सरकार की नाकामियों का जवाब भी देना चाहिए।

शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर आपदा राहत राशि के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एसडीआरएफ, एसडीएमएफ, एनडीआरएफ और पीडीएनए सहित विभिन्न मदों में हजारों करोड़ रुपये की सहायता दी है। उन्होंने दावा किया कि पीडीएनए के अंतर्गत ₹2,006.40 करोड़ की पुनर्निर्माण योजना स्वीकृत हुई, जिसमें केंद्र का हिस्सा ₹1,504.80 करोड़ है। उनके अनुसार जुलाई और दिसंबर 2025 में ₹1,053.36 करोड़ जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा प्रभावितों के नाम पर आया पैसा कांग्रेस से जुड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पीडीएनए के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों से हटकर धन खर्च करने, भाजपा विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा करने और कांग्रेस नेताओं के क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के आरोप भी उन्होंने लगाए।

शर्मा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में ऑफलाइन टेंडर की सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने तथा बड़े कार्यों को छोटे हिस्सों में बांटने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने बिना काम किए भुगतान होने के आरोपों की भी जांच की मांग की।

रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री को चुनौती दी कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो तत्काल श्वेत पत्र जारी करे। इसमें केंद्र से प्राप्त प्रत्येक किस्त, विभागवार आवंटन, विधानसभा क्षेत्रवार खर्च, ठेकेदारों के नाम और भुगतान का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को ₹1,500, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और रोजगार जैसे वादों पर भी सरकार जवाब दे। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के 2,200 से अधिक संस्थान बंद किए और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित किया।

शर्मा ने कहा, “मुख्यमंत्री जितना चाहें राजनीतिक ड्रामा कर लें, लेकिन जनता उनसे अधूरे वादों, आपदा राहत के खर्च और नई घोषणाओं के बजट का हिसाब जरूर मांगेगी। अंतिम समय का दान भी काम नहीं आएगा।” उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को जनता के सामने उठाती रहेगी और कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा

शिमला : बीबीएमबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामूहिक प्रयासों का परिणाम, मुख्यमंत्री श्रेय लेने की राजनीति बंद करें : रणधीर शर्मा

हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला : हिमाचल को चौबीस घंटे मिले सस्ती बिजली, 125 फ्री यूनिट बिजली को बहाल करे सरकार: जयराम ठाकुर

बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : बीबीएमबी पर हिमाचल की ऐतिहासिक जीत की नींव प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के संघर्ष से पड़ी, केंद्र के सहयोग से मिला निर्णायक समाधान डॉ. राजीव बिंदल

8 November 2026 Rashifal: आज का दैनिक राशिफल, 12 राशियों का भविष्यफल

राशिफल : 8 November 2026 Rashifal: आज का दैनिक राशिफल, 12 राशियों का भविष्यफल

ज्वालामुखी के खौला में विवाहिता की मौत पर बवाल, श्मशानघाट में पत्थरबाजी से तनाव

धर्मशाला : ज्वालामुखी के खौला में विवाहिता की मौत पर बवाल, श्मशानघाट में पत्थरबाजी से तनाव

सोशल मीडिया पर वायरल महिला के वीडियो को लेकर देहरा पुलिस की चेतावनी, बिना पुष्टि न बनाएं किसी घटना से संबंध

धर्मशाला : सोशल मीडिया पर वायरल महिला के वीडियो को लेकर देहरा पुलिस की चेतावनी, बिना पुष्टि न बनाएं किसी घटना से संबंध

देहरा पुलिस की चेतावनी: वायरल महिला के वीडियो पर बिना पुष्टि न फैलाएं अफवाह

धर्मशाला : देहरा पुलिस की चेतावनी: वायरल महिला के वीडियो पर बिना पुष्टि न फैलाएं अफवाह

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती: कुमारहट्टी में कल होगी विशेष बैठक] यात्रा की तैयारियों को मिलेगा अंतिम रूप – डॉ सिकंदर कुमार

शिमला : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती: कुमारहट्टी में कल होगी विशेष बैठक] यात्रा की तैयारियों को मिलेगा अंतिम रूप – डॉ सिकंदर कुमार

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सभी विभाग मिलकर करेंगे कार्य - उपायुक्त

शिमला : युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सभी विभाग मिलकर करेंगे कार्य - उपायुक्त

दैनिक राशिफल – 6 नवंबर 2026, शुक्रवार

राशिफल : दैनिक राशिफल – 6 नवंबर 2026, शुक्रवार

X