Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की • पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया • 27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल • 27 अक्टूबर का इतिहास: भारतीय सेना के शौर्य, के. आर. नारायणन और विश्व की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा दिन • 27 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल • बगलामुखी मंदिर के सरकारी अधिग्रहण की मांग, अनुराग ठाकुर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

हिमाचल

More News

शिमला | हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) सफलतापूर्वक संपन्न

Updated on Wednesday, October 07, 2026 20:58 PM IST

हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) सफलतापूर्वक संपन्न*

शिमला। हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात ‘जनसंख्या गणना’ का क्षेत्रीय कार्य 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तथा पुनरीक्षण कार्य 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित समय-सीमा में डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप के जरिए सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस चरण के दौरान आधिकारिक रूप से अधिसूचित 40 प्रश्नों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में निवास करने वाले सभी व्यक्तियों से आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। इन प्रश्नों के माध्यम से जनसांख्यिकीय, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, साक्षरता, प्रवासन तथा प्रजनन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक मापदंडों से संबंधित आंकड़े संकलित किए गए।इस चरण में विषम भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम क्षेत्रों तथा चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच राष्ट्रीय महत्व के इस महाअभियान को निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न करना हिमाचल प्रदेश के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

इस विशाल और चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बनाने का श्रेय हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव तथा सचिव (सामान्य प्रशासन) सह-राज्य जनगणना नोडल अधिकारी एवं जनगणना कार्य निदेशालय हि.प्र. की निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में किया गया । इसके साथ ही, हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपायुक्तों, नगर आयुक्तों और सभी चार्ज अधिकारियों की रणनीतिक योजना और उत्कृष्ट प्रबंधन के परिणामस्वरूप ही यह जटिल कार्य सुगमता से पूरा हो सका।

इस सफलता के वास्तविक नायक प्रगणक और पर्यवेक्षक हैं। दुर्गम रास्तों को पार करते हुए घर-घर जाकर सटीक आंकड़े एकत्रित करने में उनकी अभूतपूर्व मेहनत, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने इस महाभियान को धरातल पर सफल बनाया है। जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने हिमाच्छादित क्षेत्रों में रहने वाले सभी निवासियों का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। इन क्षेत्रों के निवासियों द्वारा अपने दायित्व को समझते हुए दी गई सटीक जानकारी और पूर्ण सहयोग के कारण ही यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है।

Have something to say? Post your comment
आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X