Hindi English Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल • अगर चुनाव लड़ूंगा तो ज्वालामुखी से ही लड़ूंगाः रमेश चंद धवाला, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज • देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें • भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा • मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक • हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री • मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया • प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल • कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 19 नवंबर 2026 का पंचांग

हिमाचल

More News

चंबा | 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ ने शुरू की रणनीतिक तैयारियां : जे.सी. शर्मा

Updated on Tuesday, July 14, 2026 18:03 PM IST

संगठित चुनाव प्रबंधन और बूथ स्तर तक मजबूत समन्वय ही भाजपा की सफलता का आधार : जे.सी. शर्मा

भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रकोष्ठ की जिला चंबा प्रशिक्षण बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, चंबा में प्रदेश संयोजक जे.सी. शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव प्रकोष्ठ की भूमिका, दायित्व और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विक्रम जर्याल, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज नैयर, जिला सह प्रभारी रमेश राणा तथा चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक लक्ष्मण (सेवानिवृत्त तहसीलदार) सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। चंबा जिले के सभी मंडलों के चुनाव प्रकोष्ठ संयोजकों और कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।

प्रदेश संयोजक जे.सी. शर्मा ने कहा कि चुनाव प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे कार्यकाल में संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को सुदृढ़ बनाए रखना भी उसका दायित्व है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सशक्त चुनाव प्रबंधन ही भाजपा की सफलता की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, मतदाता संपर्क बढ़ाना, चुनावी आंकड़ों का व्यवस्थित संकलन, मतदाता सूची का नियमित परीक्षण, मतदान केंद्रों की जानकारी तथा चुनाव संबंधी सभी आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चुनाव प्रकोष्ठ की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।

जे.सी. शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मंडल और जिला स्तर पर चुनाव प्रकोष्ठ के पदाधिकारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करते हुए चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें।

बैठक में चुनाव प्रबंधन की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक समन्वय, बूथ सशक्तिकरण, मतदाता संपर्क अभियान, आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा चुनाव प्रकोष्ठ की विभिन्न जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भारतीय जनता पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

अंत में जे.सी. शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और संगठित प्रयासों के बल पर ही पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।

Have something to say? Post your comment
फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल

बिलासपुर : फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया हिमाचल में लगाएगी रोजगार मेला, प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सहयोग से होगी पहल : डॉ. मोंटू एम. पटेल

अगर चुनाव लड़ूंगा तो ज्वालामुखी से ही लड़ूंगाः रमेश चंद धवाला, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

धर्मशाला : अगर चुनाव लड़ूंगा तो ज्वालामुखी से ही लड़ूंगाः रमेश चंद धवाला, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

धर्मशाला : देहरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन, पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला बोले- समय के साथ बदलती हैं प्रशासनिक जरूरतें

भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

शिमला : भ्रष्टाचार में डूबी सुक्खू सरकार हिमाचल की संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा : रणधीर शर्मा

मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

शिमला : मंडी के लडभड़ोल में दर्दनाक सड़क हादसे पर जगत प्रकाश नड्डा ने जताया गहरा शोक

हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

धर्मशाला : हिमाचल में कृषि को बनाया जाएगा लाभकारी व्यवसाय: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

शिमला : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

शिमला : प्रधानमंत्री का ‘विरासत के साथ विकास’ का दृष्टिकोण भारत की सांस्कृतिक पहचान को कर रहा है सशक्तः राज्यपाल

कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस की दोहरी मानसिकता और संविधान के प्रति दोहरे मापदंड देश के सामने उजागर : श्रीकांत शर्मा

19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : 19 नवंबर को जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महिलाओं का विशाल प्रदर्शन, 1500 नहीं 72 हजार चाहिए : डॉ. राजीव बिंदल

X