आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने रामलीला मैदान में विशाल रैली को संबोधित किया।
'वोट चोरी' सबसे बड़ा देशद्रोह है और ये देश 'वोट चोरों' को कड़ा सबक सिखाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम लोगों को बताना चाहते हैं कि आज सत्ता में 'चोरी की सरकार' है।
लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "सदन में बयान देना एक बात है, लेकिन उन्होंने सदन में पूछे गए हमारे सवाल का जवाब नहीं दिया। इसके बजाय उन्होंने अपना जवाब दिया। दूसरी बात, उन्होंने सदन को गलत जानकारी दी। हमने डिटेल्स मांगी थीं कि वोट कैसे और किस तरह चुराए गए, और हमने सबूत पेश किए।"