Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

दिल्ली

More News

कांग्रेस | दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए तैयारी में जुटी किसान कांग्रेस, AICC हैडक्वार्टर पर हुई मीटिंग

Updated on Monday, December 08, 2025 19:45 PM IST

रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली" लिए किसान कांग्रेस की तैयारी बैठक, समन्वय व प्रबंधन के लिए तीन कमेटियों का गठन !

दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली के लिए तैयारी में जुटी किसान कांग्रेस, AICC हैडक्वार्टर पर हुई मीटिंग !

कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने जा रहे "वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली" की तैयारी को लेकर आज किसान कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक, केंद्रीय कार्यालय 24 अकबर रोड, नई दिल्ली पर हुई।

आज की इस बैठक में प्रमुख रूप से AICC सेक्रेटरी और इंचार्ज- किसान कांग्रेस नेटा डिसूजा, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे, जबकि किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैरा ने वर्चुअली संबोधित किया। बैठक का संचालन किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत दहिया ने किया और मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने संचालन में सहयोग दिया।

इस महत्वपूर्ण तैयारी बैठक में शामिल अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर, ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर और स्टेट चेयरमैन ने 14 दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी हाईकमान द्वारा किसान कांग्रेस को दिए दायित्व को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने किसान कांग्रेस की AICC इंचार्ज और संगठन प्रभारी के सम्मुख रैली के लिए अपनी संख्याबल व अन्य सहयोग की जानकारी साझा की।

मीटिंग के द्वारा अपने विचार रखते हुए AICC सेक्रेटरी और इंचार्ज किसान कांग्रेस नेटा डिसूजा ने कहा कि राज्यों के विधानसभा चुनाव हों, खाप पंचायत का आयोजन कर किसानों को पार्टी से जोड़ने की पहल हो या सोशल मीडिया में सक्रियता..किसान कांग्रेस के संगठन ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और अब 14 दिसंबर का कार्यक्रम हमारे लिए निर्णायक आंदोलन का आगाज है। इसलिए आप सबको पूरी ताकत के साथ अपने पद और जिम्मेदारी को सार्थक सिद्ध करना है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस के निरंतर कार्यों और गतिविधियों की पूरी जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने कहा कि 14 दिसंबर की महारैली के लिए पार्टी हाईकमान ने किसान कांग्रेस की टीम पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है, जिसे हम सबको मिलकर सफ़ल बनाना है। उन्होंने सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रांतीय अध्यक्षों से तय की गई जिम्मेदारी को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस दौरान अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैरा ने आज की तैयारी बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पूरी ताकत से 14 दिसंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और आखिर में मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने आज की बैठक के लिए सम्मानित मंच और सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद प्रकट किया।

आज की मीटिंग में 14 दिसंबर की रैली हेतु किसान कांग्रेस की ओर से समन्वय और सहभागिता को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए नेशनल कोऑर्डिनेटर, ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर, मीडिया और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को लेकर तीन महत्वपूर्ण कमेटियां भी बनाई गई । ये कमेटियां हैं- "हेल्प डेस्क और प्रबंधन कमेटी" जिसमें प्रबल प्रताप शाही, आनंद पाल सिंह, फरीद अहमद, अतर सिंह, मोहम्मद जुनेद, पंचम सिंह, विनोद त्यागी, योगेंद्र तोमर, प्रदीप राणा और अजीत शामिल हैं। वहीं "मीडिया प्रबंधन कमेटी" की जिम्मेदारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा को दी गई। जबकि "सोशल मीडिया और प्रचार प्रबंधन कमेटी" की जिम्मेदारी जय बर्मा, अजीत राय, सौरभ त्यागी, संतोष सिन्टू मिश्रा, दिलीप मिश्रा, राम चंद्र कर और कल्पना सिंह को सौंपी गई।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी जी देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं और हम सब की जिम्मेदारी है कि हम राहुल जी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और हमारे चेयरमैन सुखपाल खैरा जी के निर्देशों पर चलते हुए कांग्रेस और देश को मजबूत करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें।

Have something to say? Post your comment
दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में कथित VIP सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

दिल्ली कैंट : रक्षा राज्य मंत्री ने गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में एनसीसी कैडेटों से बातचीत की

आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

दिल्ली कैंट : आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर) भारत में आईस्टेंट के साथ पहली 3डी फ्लेक्स एक्वस एंजियोग्राफी की

निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

दिल्ली : निजी कार्यालयों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित का निर्देश

परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

स्वागत : परमवीर दीर्घा युवाओं को भारत की शौर्य परंपरा और राष्ट्रीय संकल्प से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: प्रधानमंत्री

गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली : गरीब कल्याण में समर्पित जी-राम-जी योजना: अनुराग सिंह ठाकुर

पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

संसद में हिमाचल : पठानकोट --जोगिन्दरनगर नैरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज लाइन में कन्वर्ट करने का सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है

नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : नितिन नवीन ने वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली : कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ सदस्यों तथा पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की

नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

नई दिल्ली : नई दिल्ली में 17 से 19 दिसंबर तक पारंपरिक चिकित्सा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा

X