Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

जीवन शैली

More News

नई दिल्ली | आयुर्वेद ने बदली तमन्ना भाटिया की जिंदगी, बताया क्यों है आज की पीढ़ी को आयुर्वेद की जरूरत

Updated on Monday, November 10, 2025 09:40 AM IST

तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के लिए तो जानी ही जाती है, लेकिन उनकी खूबसूरती और फिटनेस हमेशा चर्चा का विषय रही हैं। एक्ट्रेस घंटों शूटिंग के दौरान काम करती हैं लेकिन फिर भी एनर्जेटिक महसूस करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तमन्ना आयुर्वेद की पुरानी पद्धति को फॉलो करती हैं? आयुष मंत्रालय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तमन्ना भाटिया का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ऑयल पुलिंग और आयुर्वेद द्वारा उनके जीवन में आए बदलावों पर बात की है। वीडियो में तमन्ना कहती हैं, "आयुर्वेद पिछले एक साल से मेरी जिंदगी का जरूरी हिस्सा रहा है। मैंने आयुर्वेद का सहारा लेकर डाइट और जीवनशैली में बदलाव किया। इन बदलावों ने मेरी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। मुझे लगता है कि हम लोग प्राचीन पद्धति को हल्के में लेते हैं, लेकिन इस सोच को बदलने की जरूरत है, खासकर आज की पीढ़ी के लिए।"

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि किसी भी पीढ़ी को उतनी आयुर्वेद की जरूरत महसूस नहीं हुई है जितनी हमारी पीढ़ी को हो रही है। हमें सबसे पहले अपनी जीवनशैली को बदलने की जरूरत है क्योंकि वो टॉक्सिक हो गई है। बीते साल मैंने ऑयल पुलिंग सीखा और कोविड के समय ये भी जाना कि कैसे धीरे-धीरे चबाते हैं। ये चीजें सुनने में बहुत सिंपल लगती हैं, लेकिन यहीं चीजें गलत तरीके से की जाएं तो हेल्थ को बहुत प्रभावित करती हैं।

बता दें कि ऑयल पुलिंग मुंह की बदबू और संक्रमण से बचने का बेहतरीन आयुर्वेदिक उपाय है। इसके लिए नारियल, जैतून या बादाम का तेल लेकर 3-5 मिनट मुंह के अंदर रखना होता है और उसे चारों तरफ घुमाना होता है। ये प्रक्रिया दांत और जीभ को साफ करने के बाद करनी होती है। इसे करने से जितनी भी गंदगी दांतों में बची होती है, वो ऑयल के जरिए बाहर आ जाती है।

तमन्ना ने वीडियो में खाने को धीरे चबाने की बात भी की है। आयुर्वेद में इस बात का जिक्र किया गया है कि खाने के एक कौर को तकरीबन 15 से 20 बार चबाना चाहिए। जितने अच्छे तरीके से खाना चबाया जाएगा, उतना अच्छे से ही खाना पचता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ministry of Ayush (@ministryofayush)

Have something to say? Post your comment
धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मशाला : धर्मशाला में तिब्बती समुदाय का रहन-सहन: परंपरा, संस्कृति और आजीविका का अनोखा संगम

धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

धर्मशाला : धर्मकोट और कसोल में रह रहे इज़राइली पर्यटक: एक खास सांस्कृतिक माहौल

प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

एलोवेरा : प्रकृति का चमत्कारी औषधीय पौधा एलोवेरा (घृतकुमारी)

भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

हल्दी : भारत की रसोई का स्वर्णिम मसाला हल्दी अब वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में है।

 दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

अश्वगंधा : दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय हर्बल सप्लीमेंट्स में से एक बना

आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

अश्वगंधा : आयुर्वेद की 'रानी' जड़ी-बूटी अश्वगंधा

मुलेठी -  प्रकृति की मीठी औषधि

आयुर्वेद : मुलेठी - प्रकृति की मीठी औषधि

 स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

प्रेम : स्त्री तो रोज ही अपमानित होने के लिये बनी है - जीवन में भी और मृत्युपरांत भी

यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

कहानी : यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जिसने प्यार के लिए 6000 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी जिंदगी बदल दी

प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

जम्मू कश्मीर : प्रेम दी हट्टी: श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मीठी सफलता की एक सदी की मेहनत की कहानी कहती है, एक दर्शन जो पीढ़ियों से चला आ रहा हैं

X