आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 25 सितम्बर का पंचांग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज बृहस्पतिवार है। शक संवत 1947 , विक्रमी संवत 2082, आश्विन, शुक्ल, चतुर्थी, सौर आश्विन मास प्रविष्टे 10, रवि उस्सानी 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः।
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि वृद्धि प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र सायं 07 बजकर 09 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - तृतीया की वृद्धि, विनायक चतुर्थी, चैथा नवरात्रा।
सूर्योदय का समय - 6 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय- 6 बजकर 14 मिनट तक।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 36 मिनट से सुबह 5 बजकर 23 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल रात में 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 14 मिनट से 6 बजकर 38 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 6 बजकर 11 मिनट से 7 मिनट से 41 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजे तक। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 18 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।