भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का अपना महत्व है। पंचांग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचांग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल और क्या है ग्रह चाल।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज शनिवार है। शक संवत 1946 , विक्रमी संवत 2081, मार्गशीर्ष, शुक्ल, षष्ठी, सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 22, जमादि उल्सानी-04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 दिसम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
षष्ठी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 07 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र सायं 04 बजकर 51 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग प्रातः 08 बजकर 42 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 07 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार चम्पा षष्ठी (महाराष्ट्र) मित्र सप्तमी (षष्ठी विद्या)।
सूर्योदय का समय - सुबह में 7 बजकर 1 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय - शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि रात में 11 बजकर 52 मिनट से से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 19 मिनट से 9 बजकर 37 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 52 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 7 बजकर 50 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक।
कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।
अपने दैनिक पंचांग को रोजाना देखें और किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए इसका पालन करें जैसे कि वैवाहिक समारोह, सामाजिक मामलों, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, उद्घाटन, नए व्यापार उपक्रम आदि जैसे शुभ कार्यक्रम इसके अनुसार करें।