आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं
आज का पंचाग
भारतीय ज्योतिष शास्त्र में पंचाग का अपना महत्व है। पंचाग के अनुसार ही हम अपने धार्मिक क्रियाकलाप करते हैं। शुभ अशुभ का ज्ञान हमें प्राप्त होता है। आइये जानते हैं, आज के पंचाग के अनुसार कब है शुभ मुहूर्त और कब तक है राहुकाल
आज हिन्दू पंचाग के अनुसार 06 जनवरी 2023,शुक्रवार , शुक्रवार है। पौष 16, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि,जमादि-उल्सानी-13, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 6 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक।
पूर्णिमा तिथि अगले दिन तड़के 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र अपराह्न 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।
ब्रह्म योग प्रातः 8 बजकर 10 मिनट तक उपरांत ऐंद्र योग का आरंभ।
विष्टि करण अपराह्न 3 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार - श्री सत्य नारायण व्रत, पौष पूर्णिमा, माघ स्नान प्रारंभ।
सूर्योदय - सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त -शाम 5 बजकर 38 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 33 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक।
अमृत काल मध्यरात्रि 1 बजकर 17 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 6 जनवरी 2023
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक।
ज्वालामुखी योग सुबह 08 बजकर 09 मिनट से अगले दिन सुबह 3 बजकर 48 मिनट तक।