डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को मात्र छह सीटों पर सिमटना पड़ा, जो उसकी गिरती हुई साख का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि यही स्थिति आगामी 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगी, जहां कांग्रेस दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी और केवल दो सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और झूठे वादों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है।