हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बृहस्पतिवार को घोषित परिणाम में देहरा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार होशियार सिंह ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश शर्मा को 3,500 से अधिक वोट से हरा दिया है।
सिंह ने राजेश शर्मा को 3,877 वोट से हराया। निर्दलीय विधायक सिंह 12 नवंबर को हुए मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था
होशियार सिंह लगातार दूसरी बार यहां से चुनाव जीते हैं. बीता चुनाव भी उन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी जीता था.
देहरा से होशियार सिंह को 22563 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के राजेश शर्मा रहे. उन्हें 18539 वोट हासिल हुए. वहीं, भाजपा के प्रत्याशी रमेश चंद को 16375 वोटों से संतोष करना पड़ा और वह तीसरे स्थान पर रहे. यहां आम आदमी प्रत्याशी मनीष कुमार को महज 465 मत पड़े. इस तरह से होशियार सिंह को यहां से जीत मिली और अहम बात यह रही कि भाजपा के रमेश ध्वाला यहां से हारे और तीसरे स्थान पर रहे. ध्वाला इससे पहले ज्वालामुखी से चुनाव लड़ते रहे हैं औऱ जीते थे.
साल 2017 का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी होशयार सिंह ने 24,206 यानी 44.32% मत प्राप्त करके जीता था. वहीं उनके निकट प्रतिद्धंदी भाजपा के रविंदर सिंह रवि को दूसरे स्थान पर रहते हुए कुल 20,292 यानी 37.16 फीसदी वोट हासिल हुए थे. होशयार सिंह ने भाजपा के रवि को कुल 3,914 वोटों के अंतराल से पराजित किया था.इस बीच देखा जाए तो साल 2012 के चुनावों में भाजपा के रविंदर सिंह को 24,463 वोट पड़े थे जबकि निर्दलीय प्रत्याशी योग राज को मात्र 9,170 वोट हासिल हुए थे. इस सीट पर भाजपा के रविंदर सिंह और योग राज के बीच हार जीत का फासला 15,293 वोटों का रहा था.