हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के परिणाम
12-ज्वालामुखी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के संजय रत्न को विजयी घोषित किया गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रविंद्र सिंह को 6404 मतों के अंतर से पराजित किया। भाजपा के लिये भाजपा के बागी अतुल कौशल ने अहम भूमिका निभाई। जिसके चलते कांग्रेस की जीत आसान हुई। कांगडा जिला के तहत आने वाला ज्वालामुखी कांगडा संसदीय चुनाव क्षेत्र का हिस्सा है।
प्रत्याशी को प्राप्त मत
उम्मीदवार का नाम पार्टी सम्बद्धता प्राप्त वोट
1. संजय रतन आई.एन.सी. 27827
2. रविंद्र सिंह भाजपा 21423
नोटा 201
कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन ने अपनी जीत पर इलाके के मतदाताओं का आाभार जताया हैं व कहा कि , मैं ज्वालामुखी विधान सभा क्षेत्र की समस्त जनता का इस आशीर्वाद के लिए दिल से आभारी हूँ। आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह की बदौलत क्षेत्र के विधायक के रूप चुना गया यह मेरे लिए एक सौभाग्य है। यह मेरी नहीं बल्कि समस्त ज्वालामुखी परिवार की जीत है। साथ ही मैं काँग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का भी आभारी हूँ जिन्होंने मुझे फिर से जनसेवा का यह बहुमूल्य मौका प्रदान किया। जिस प्रकार मैं पहले आप सभी की सेवा में उपस्थित रहा हूँ वैसे ही आगे भी रहूँगा।