Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

पंजाब

More News

जालंधर | Deputy CM मुकेश अगिनहोत्री जालंधर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे

Updated on Friday, March 17, 2023 18:56 PM IST

हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री शनिवार को जालंधर संसदीय उप चुनावों के आयोजित पार्टी की बैठक में शनिवार को शामिल होंगे। व उप चुनावों के लिये कांग्रेस पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इस सीट पर प्रभारी बनाया है। जनवरी महीने में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जांलधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से यह सीट रिक्त है। अब यहां उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस किसी भी हाल में अपनी यह सीट खोना नहीं चाहती है। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि इसी बीच नगर निगम चुनाव भी हो सकता है।

यही वजह है कि कांग्रेस पूरी तरह से किलेबंदी में लगी है। दिवगंत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर  को टिकट दिया है संतोख चौधरी एक समृद्ध राजनीतिक विरासत वाले परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह सात बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे. संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी पांच बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे. उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. वह तीन बार विधायक के साथ-साथ 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे।
अग्निहोत्री ने कहा कि हम जहां जाते हैं, वहां जीत निश्चित हो जाती है. अग्निहोत्री ने कहा कि वे जीत को लेकर जल्द रोडमैप तैयार करेंगे. सभी नेताओं के साथ मिलकर बैठक की जाएगी. बता दें कि साल 2019 में जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस पार्टी जीती थी. इस पर दोबारा जीत हासिल करने की चुनौती रहने वाली है. पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन खास नहीं रहा. ऐसे में अब अग्निहोत्री का अनुभव पंजाब कांग्रेस के काम आने वाला है.

अब तक कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं अग्निहोत्री
पत्रकार से राजनेता बने मुकेश अग्निहोत्री अपने राजनीतिक जीवन में आज तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं. साल 2003 से लेकर साल 2022 तक उन्होंने लगातार पांच चुनाव में जीत हासिल की. इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने उन्हें लगातार जीत हासिल करने का मंत्र देने के लिए दिल्ली की एक विशेष कार्यशाला में भी आमंत्रित किया था. मुकेश अग्निहोत्री की पंजाबी में भी अच्छी पकड़ है. वे जिला ऊना से संबंध रखते हैं और ऊना की बोली भी पंजाबी ही है. ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेहतर पंजाबी का इस्तेमाल करेंगे. साथ ही जिस तरह वे विपक्षी पार्टियों पर हमलावर रहते हैं, उसका इस्तेमाल भी इन उपचुनाव में भरपूर किया जाएगा. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के बाद अब अग्निहोत्री के सामने जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने की चुनौती है.

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X