नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है। भक्त मां से साहस, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। शुक्रवार होने के कारण मां दुर्गा के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है।
धर्मशाला में छात्रों व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाई गई यह रंगोली प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करती नजर आई। तीन दिन में बनी यह रंगोली प्रदेश की सबसे मनमोहक व विशालतम रंगोली रही । इस अवसर पर छात्रों ने मुख्यातिथि सुधीर शर्मा को 'विकसित भारत 2047' के विजन और इसके तहत देशभर में चल रहे विविध कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।
पुस्तक के लेखकों और इसके प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की भाषा उसकी आत्मा, संस्कृति और सामूहिक चेतना को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक केवल भाषा और शिक्षा पर आधारित अकादमिक ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि भारत की संस्कृति को समझने, उसकी विरासत को संरक्षित करने और भविष्य को दिशा देने की एक सार्थक पहल है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के आम्बेडकर अध्ययन केंद्र में सहायक आचार्य डॉ. किस्मत कुमार की पुस्तक ‘बुद्ध की शरण में डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर’ का लोकार्पण विश्वविद्यालय के सप्तसिंधु परिसर में हुआ। केंद्र की ओर से वर्षभर आयोजित आम्बेडकर संवादमाला के सम्मापन के अवसर पर इस पुस्तक का लोकार्पण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति आकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चन्द अग्निहोत्री ने किया।
प्रवक्ता ने बताया कि राजस्व, वित्त, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, वन, लोक निर्माण, जल शक्ति और सामान्य प्रशासन विभागों के प्रशासनिक सचिव आवश्यकता पड़ने पर स्पेशल इन्वाइटी के रूप में विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने और विशेषज्ञ सुझाव प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे।
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु विष्णु सहस्रनाम का पाठ, मंत्र-जप और जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं का दान कर सकते हैं। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की आराधना भी विशेष महत्व रखती है।
राजिंदर राणा ने कहा कि सरकार को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि राजनीतिक कार्यक्रमों से संबंधित यात्राओं का खर्च किस मद से वहन किया गया और क्या किसी खर्च की प्रतिपूर्ति संबंधित राजनीतिक दल द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब दस्तावेजों और आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर दिया जाना चाहिए।
14 अक्टूबर 2026 का पंचांग जानें। यहां पढ़ें बुधवार की चतुर्थी तिथि, नक्षत्र, योग, करण, चंद्र राशि, सूर्योदय-सूर्यास्त, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का धार्मिक महत्व भी जानें।
रणधीर शर्मा ने पूछा कि केंद्र से स्वीकृत परियोजनाओं में अब तक कितनी राशि जारी हुई है और कितनी खर्च की गई है? स्वास्थ्य क्षेत्र की लंबित परियोजनाओं के पूरा होने की निर्धारित तिथि क्या है? बल्क ड्रग पार्क की प्रगति क्या है? रेल परियोजनाओं में राज्य की लंबित हिस्सेदारी कब जारी होगी? तथा आपदा पुनर्निर्माण के लिए उपलब्ध धनराशि से कितने कार्य पूरे किए गए हैं?
केंद्र का प्रमुख उद्देश्य उच्च पर्वतीय परिस्थितियों, ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक ठंड और बदलती जलवायु के मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में वैज्ञानिक साक्ष्य विकसित करना होगा। आईसीएमआर, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं और अन्य अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से यहां जैव-चिकित्सा अनुसंधान, जन स्वास्थ्य और उच्च पर्वतीय शरीर क्रिया विज्ञान से संबंधित अध्ययन किए जाएंगे।