Hindi English Thursday, 26 November 2026
BREAKING
• 27 नवंबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त • 27 नवंबर का इतिहास: हरिवंश राय बच्चन और गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म, जानें आज की प्रमुख घटनाएं • 27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि तक जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन • वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त • पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने भुवनेश्वर में क्षेत्रीय कृषि मेले में महिला-केंद्रित कृषि नवाचारों का किया प्रदर्शन • शिमला में IMPCC की चौथी बैठक आयोजित • सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांगड़ा के युवक को मैक्स अस्पताल में मिला नया जीवन • विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल • एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

हिमाचल

More News

शिमला | शिमला में IMPCC की चौथी बैठक आयोजित

Updated on Thursday, November 26, 2026 06:38 AM IST

शिमला में IMPCC की चौथी बैठक आयोजित

35 सरकारी विभागों ने लिया भाग;

सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और मीडिया समन्वय पर हुआ मंथन


शिमला . प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, शिमला द्वारा इंटर मीडिया पब्लिसिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी (IMPCC) की चौथी बैठक का आयोजन बुधवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला में किया गया। बैठक में शिमला एवं हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 35 केंद्रीय एवं राज्य सरकार के विभागों, संस्थानों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, शिमला की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों को एक साझा मंच पर लाना सूचना के प्रभावी आदान-प्रदान और सरकारी गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने भारत में आलू अनुसंधान की उपलब्धियों, वैज्ञानिक प्रगति और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थानों की उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण तथा मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रसार आवश्यक है, ताकि वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ समाज और किसानों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष सुश्री नंदिनी मित्तल ने कहा कि IMPCC विभिन्न सरकारी विभागों और मीडिया प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके माध्यम से सरकारी नीतियों, प्रमुख योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने विभागों के बीच नियमित संवाद और सूचना साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समन्वय केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के सामाजिक विज्ञान प्रभाग के प्रमुख डॉ. आलोक कुमार ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के बीच संवाद और विचार-विमर्श को सुगम बनाया तथा सरकारी कार्यक्रमों की प्रभावी मीडिया कवरेज के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थानों की गतिविधियों, उपलब्धियों, विकासात्मक पहलों और जनहित से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। इस दौरान सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की मीडिया कवरेज को अधिक प्रभावी बनाने, प्रेस विज्ञप्तियों की गुणवत्ता और समयबद्धता में सुधार करने, विभागीय उपलब्धियों एवं सफलता की कहानियों को प्रमुखता से प्रकाशित कराने तथा जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों को मीडिया के माध्यम से सामने लाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

चर्चा में श्री संजीव शर्मा, श्री प्रकाश पंत, श्री अनिल वर्मा, श्री अश्विनी कुमार, श्री दीपक कुमार, श्री रितेश कपूर तथा डॉ. रविन्द्र जसरोतिया ने भी भाग लिया और अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सरकारी विभागों और मीडिया संस्थानों के बीच नियमित सूचना आदान-प्रदान, प्रेस विज्ञप्तियों के प्रभावी संप्रेषण, सफलता की कहानियों के दस्तावेजीकरण, मीडिया संवाद कार्यक्रमों के आयोजन तथा सरकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण आयोजनों की व्यापक कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि केवल कार्यक्रमों की जानकारी जारी करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके वास्तविक परिणामों और आम जनता को मिलने वाले लाभों को भी मीडिया के माध्यम से सामने लाना आवश्यक है।

बैठक में दूरदर्शन केंद्र, शिमला; सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास, सोलन; इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, कुफरी; केंद्रीय संचार ब्यूरो; आकाशवाणी; महिला एवं बाल विकास विभाग; कर्मचारी भविष्य निधि संगठन; स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम; भाषा एवं संस्कृति विभाग; केंद्रीय विद्यालय, जुब्बल/जुटोग; राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, हिमाचल प्रदेश; इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय; जनजातीय विकास विभाग; भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण; पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जाखू हिल्स, शिमला; कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश; मत्स्य विभाग, हिमाचल प्रदेश; आकाशवाणी, शिमला; केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (CPRI), शिमला; नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय, शिमला; राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय, भारत सरकार; पशुपालन विभाग; केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, शिमला; पंजाब नेशनल बैंक, शिमला जोन तथा प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, शिमला सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
27 नवंबर का इतिहास: हरिवंश राय बच्चन और गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास : 27 नवंबर का इतिहास: हरिवंश राय बच्चन और गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म, जानें आज की प्रमुख घटनाएं

वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

बिलासपुर : वृद्धजनों के जीवन में खुशियां और नई उम्मीद जगाने की पहल प्रेरणादायक: उपायुक्त

पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने भुवनेश्वर में क्षेत्रीय कृषि मेले में महिला-केंद्रित कृषि नवाचारों का किया प्रदर्शन

धर्मशाला : पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने भुवनेश्वर में क्षेत्रीय कृषि मेले में महिला-केंद्रित कृषि नवाचारों का किया प्रदर्शन

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांगड़ा के युवक को मैक्स अस्पताल में मिला नया जीवन

धर्मशाला : सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कांगड़ा के युवक को मैक्स अस्पताल में मिला नया जीवन

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला : विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

शिमला : देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंगः राज्यपाल

एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

शिमला : एमएसएमई क्षेत्र विकसित भारत / 2047 की परिकल्पना को साकार करने में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिकाः राज्यपाल

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया : डॉ. राजीव बिंदल

हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

शिमला : हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित

SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

धर्मशाला : SSB सपड़ी में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व

X