प्रतिभा सिंह ने कहा कि सदन के भीतर राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अडानी पर दिए गए भाषण के अंश तक डीलिट कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी। सत्तापक्ष द्वारा सदन न चलने देना भाजपा की सोची-समझी रणनीति का एक हिस्सा रही, जिससे सदन में राहुल गांधी के सवालों से बचा जाता।