कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मंगलवार को संसद में भारी हंगामा हुआ
Congress president Mallikarjun Kharge ने कहा कि उन्होंने सदन के बाहर भाषण दिया था और वो अभी भी कह सकते हैं कि आज़ादी के वक़्त स्वतंत्रता आंदोलन में उन लोगों का कोई रोल नहीं था उन्होंने कहा कि उन्होंने 'बाहर जो कहा अगर वो यहां पर बोल देंगे तो इन लोगों के लिए बड़ी दिक़्क़त हो जाएगी. आज़ादी के वक़्त माफ़ी मांगने वाले लोग उन लोगों से माफ़ी मांगने को कह रहे हैं जो आज़ादी के लिए लड़े हैं.' "वहां पर (अलवर में) ये बात आई की देश में एकता के लिए कांग्रेस पार्टी जो यात्रा निकाल रही है वो (बीजेपी) इसे भारत तोड़ो यात्रा कह रहे हैं. तब मैंने यह कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश को जोड़ने की बात करती है. इसके लिए इंदिरा गांधी जी ने अपनी जान दी, राजीव गांधी जी ने अपनी जान दी." "आप लोगों में किसने इस देश की एकता के लिए अपनी जान दी है. मैंने ये जो कहा क्या ये सच नहीं है."
कांग्रेस ने हमेशा भारत को जोड़ने की बात की है। देश की एकता के लिए इंदिरा गाँधी जी ने अपनी जान दी, राजीव गाँधी जी ने अपनी जान दी! भाजपा और आरएसएस के किसी भी नेता ने देश को जोड़ने के लिए कोई भी बलिदान नहीं दिया। आज़ादी की लड़ाई में भी, उन्होंने अंग्रेजों से केवल माफ़ी माँगी!