कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक को सोनिया गांधी ने संबोधित किया। व कहा, “सबसे पहले मैं मल्लिकार्जुन खड़गे का गर्मजोशी से स्वागत करती हूं। कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर यह उनकी पहली संसदीय दल की बैठक है।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि , मैं सीपीपी अध्यक्ष श्रीमती को धन्यवाद देता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आज मेरी पहली सीपीपी आम सभा बैठक में मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए सोनिया गांधी जी का आभार। मोदी सरकार के तहत भारत को महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हमने लोगों की एक मजबूत आवाज बनने की अपनी गंभीर प्रतिबद्धता दिखाई है।