तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ है और शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्य के 3.26 करोड़ मतदाता 35,655 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में सीएम के चंद्रशेखर राव समेत 2,290 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है।
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने मतदान किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कोडंगल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।मतदान करने से पहले विकाराबाद के कोडंगल स्थित अपने आवास पर गौ पूजन किया
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "तेलंगाना के सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि आप अपने वोट का इस्तेमाल कीजिए। हैदराबाद की खूबसूरती के बरकरार रखने के लिए और हमारे इस रियासत की भाईचारगी को मजबूत बनाने के लिए, संविधान में और भरोसा पैदा करने के लिए मतदान कीजिए। ये घर में बैठकर छुट्टी बनाने का दिन नहीं है।
BRS MLC के. कविता ने शहरी मतदाताओं से तेलंगाना विधानसभा चुनाव मे मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं शहरी मतदाताओं से आग्रह करती हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। मतदान राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू है।"अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में वोट डालने के लिए कतार में खड़े दिखे