कुरूक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केन्द्र में आज दिनांक 22 दिसम्बर] 2023 को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दलबीर सिंह मुख्य अतिथि थे। डॉ दलबीर सिंह ने इस अवसर पर ‘सभी के लिए गणित’ विषय पर अपना लोकप्रिय गणित व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपने व्याख्यान में डॉ दलबीर सिंह ने गणितीय श्रृंखलाएं, नुमेरिक नंबर्स, घात प्रणाली इत्यादि की चर्चा विद्यार्थियों के समक्ष की। डॉ सिंह ने इस सन्दर्भ में विद्यार्थियों के समक्ष गणितीय संख्याओं की गणना का संजीव प्रदर्शन भी किया। केन्द्र के शिक्षा अधिकारी श्री सुजीत कुमार ने भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की श्री निवास रामानुजन को भारतीय गणित का युवराज कहा जाता है तथा उनके जन्मदिवस को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों के साथ गणित की दैनिक जीवन में आवश्यकता एवं उसकी उपयोगिता पर बल दिया। इस अवसर पर केन्द्र में आज चित्रकला प्रतियोगिता तथा गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिनके परिणाम निम्नलिखित हैं। चित्रकला प्रतियोगिता में सहारा कोम्प्रेहेंसिवे स्कूल, कुरुक्षेत्र की याशिका ने प्रथम पुरस्कार, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल , कुरुक्षेत्र के मनन बुरा ने द्वितीय पुरस्कार तथा गीता गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुरुक्षेत्र की जसमीत ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रिया, कल्पना, मयंक कश्यप, हर्मन सिंह एवं जसमीत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अर्शिया, रुबिका, धनिश्क, जहान्वी, अभिनव, आयन सिंह, कनिषा सैनी, दिव्यांशी, रुषिक सैनी, निशांत, नाव्या, आरव, चारमी, आर्यन, हर्षवीर, आगम, कपिश एवं अनुष्का को विजेता घोषित किया गया।