मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा में संस्थागत शहरी विकास और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की कड़ी में 13 जिलों की 210 अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की सभी 2274 अनियमित कॉलोनियों की अधिसूचना को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 तय की है। इनमें नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की 103 तथा शहरी स्थानीय विभाग की 107 कॉलोनियां शामिल हैं। इनमें नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।