Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

हरियाणा

More News

भारत जोड़ो यात्रा | Bharat Jodo Yatra 5 जनवरी को पानीपत से हरियाणा में पुनः प्रवेश करेगी -- Deepender Singh Hooda

सिद्धार्थ शर्मा | Updated on Monday, December 26, 2022 20:49 PM IST

चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज हरियाणा में दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा के लिये पूरे रूट का निरीक्षण किया। भारत यात्रियों के ठहरने, भोजन आदि से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने हरियाणा में दूसरे चरण में यात्रा के प्रवेश स्थल सनोली बार्डर से लेकर पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला में यात्रा के अंतिम पड़ाव तक पूरे मार्ग को बारीकी से देखा और संबंधित तमाम व्यवस्थाओं पर विचार मंथन किया।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 5 जनवरी को पानीपत से हरियाणा में पुनः प्रवेश करेगी और अगले दिन 6 जनवरी को पानीपत के सेक्टर 13 व 17 के ग्राउन्ड में रैली होगी। हरियाणा में पहले चरण के 3 दिनों में भारत जोड़ो यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से त्रस्त हरियाणा की जनता विशेषकर युवा वर्ग बड़ी तादाद में यात्रा के साथ जुड़कर इसमें भागीदारी कर रहा है।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के पुनः आगमन पर पहले से भी ज्यादा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भीषण ठंड और धुंध के बावजूद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बढ़चढ़ कर भागीदारी की। महंगाई, बेरोज़गारी और नफरत मिटाने के दृढ़ संकल्प के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहे राहुल गांधी को मिल रहे अपार जन-समर्थन से घबराई BJP की भारत जोड़ो यात्रा में बाधा पहुंचाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। भाजपा द्वारा यात्रा को रोकने की तमाम कोशिशों को हम प्यार से नाकाम कर देंगे।

हरियाणा में नये साल में नये जोश के साथ हम फिर यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश भर में इस यात्रा के प्रति भारी उत्साह है इसकी झलक पूरे देश ने पहले चरण के 3 दिनों में देखी है। दूसरे चरण में भी यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और प्रत्येक कांग्रेसजन इसको सफल बनाने के लिये जी-जान जुटा हुआ है। इस दौरान हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी राव दान सिंह, हरियाणा विधान सभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक धर्म सिंह छोक्कर, प्रो. वीरेंद्र, अशोक अरोड़ा, जयदीप धनखड़, सुशांत मिश्रा. बुल्ले शाह, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जींद : हरियाणा को ₹14,700 करोड़ की सौगात, जींद से पीएम मोदी ने शुरू की देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

हरियाणा : हरियाणा अपडेट: जल समझौते से लेकर मानसून की दस्तक तक, पढ़िए आज शाम की 5 बड़ी खबरें

गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

पंचकूला : गैस संकट से हरियाणा के उद्योगों पर असर

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

चंडीगढ़ : हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी

विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

चंडीगढ़ : विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini

रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद : रानी तालाब की टूटी ग्रिलें बनीं श्रद्धालुओं के लिए बड़ा खतरा, परिक्रमा मार्ग पर चलना जोखिम भरा, बच्चे सीधे तालाब में गिरने की आशंका

जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

जींद : जींद में अभिनंदन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा, योगेश बैरागी, राजकुमार गोयल, डॉ भोला इत्यादि ने किया एआई आधारित कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

हरियाणा : हरियाणा कैबिनेट की बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण संशोधनों को मंजूरी दी गई।

तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

पंचकूला : तकनीक के माध्यम से सेवा, नीति के माध्यम से न्याय और विकास के माध्यम से विश्वास—यही सुशासन का संकल्प,” - सीएम

नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

जींद : नरवाना फायरिंग कांड पर व्यापारी नेता राजकुमार गोयल ने एसपी जींद से की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

X