Hindi English Sunday, 15 November 2026
BREAKING
• उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा • विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल • प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया • खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल • Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर • हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 15 नवंबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा का जन्म वर्तमान झारखंड के उलिहातू गांव में हुआ • दैनिक राशिफल – 15 नवंबर 2026, रविवार • नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

हिमाचल

More News

शिमला | राज्यपाल ने भरमौर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Updated on Wednesday, November 15, 2023 18:22 PM IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज आकांक्षी जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल मुख्यालय भरमौर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आज सम्पूर्ण विश्व में एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरी है। देश की नव-उन्नत प्रौद्योगिकी का परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।
स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मात्र 25 वर्ष की अल्प आयु में ही उन्होंने ब्रितानियों से अपनी ताकत का लोहा मनवाया था।

शिव प्रताप शुक्ल ने इस दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि दो माह तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जनसाधारण तक पहुंचाना है।

राज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने लोगों से भी केंद्र सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से जुड़कर इनसे लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर आधारित विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान झारखंड के उलिहातू गांव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया ।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने प्रसिद्ध-ऐतिहासिक एवं धार्मिक 84 मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की।

इससे पहले भरमौर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने राज्यपाल का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया ।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राज्यपाल को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ. जनकराज, संयुक्त सचिव सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गोपाल साधवानी, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम कुलबीर सिंह राणा, सदस्य निदेशक मंडल राज्य कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

शिमला : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने लिया विधानसभा सत्र की तैयारियों का जायजा

विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों और वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका: राज्यपाल

प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

शिमला : प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक रूप से उत्पादित अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये प्रति किलो किया

खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

शिमला : खेलो हिमाचलदृचिट्टा मुक्त अभियान, 2026 खेलों को बढ़ावा देने और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल

Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया -  जयराम ठाकुर

शिमला : Congress ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले नुक्कड़-नुक्कड़ जाकर झूठी गारंटियां देकर जनसमर्थन हासिल किया - जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को, CJI जस्टिस सूर्यकांत होंगे मुख्य अतिथि

नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

धर्मशाला : नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत GSSS कुटियारा में खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

धर्मशाला : रोहाड़ा स्कूल में नशे और जंक फूड के बताए दुष्प्रभाव

शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

शिमला : शिक्षा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व युवाओं के मार्गदर्शक सिद्धांत होने चाहिए: राज्यपाल

मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ शुरू करने का निर्णय

X