कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की Bharat Jodo Yatra की शुरुआत आज सुबह हरियाणा के मेवात इलाके के नूंह से की। या़त्रा ने आज सुबह राजसथान से हरियाणा में प्रवेश किया । इस मौके पर नूंह की सडकों पर भारी भीड उमडी थी। मंच पर राजस्थान से आये दल ने इस अवसर पर तिरंगा झंडा भूपेन्दर सिंह व चौधरी उदय भान को प्रदान किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , सचिन पायलट, हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला , कुमारी शैलजा , जय राम रमेश व प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और विधायक किरण चौधरी समेत तमाम नेताओं ने राहुल गांधी के साथा सडक पर उतर कर मार्च में भाग लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्दर सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुये कहा कि उन्होंने देश को जोडने का जो संदेश दिया है। उससे नया इतिहास रचा गया है।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा, “कोई भी शक्ति इस यात्रा को रोक नहीं सकती है । हम श्रीनगर में तिरंगा लहरा कर छोडेगें। क्योंकि ये यात्रा कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और किसानों की है। उन्होंने कहा कि मैं देश का तपस्वी नहीं हूं। मैने कन्याकुमारी से लेकर काशमीर तक यात्रा में कोई बडा काम नहीं किया । इससे बडा काम देश का किसान मजदूर करता है। जो सुबह उठकर खेतों व अपने काम में तपस्यस करता है। सडक पर उतर कर मुझे सीखने को बहुत कुछ मिला है। जो शायद हवाई जहाज व कार में बैठकर नहीं मिलता।
भारत जोड़ो यात्रा अब तक देश के 7 राज्यों से होकर गुजर चुकी है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इस समय भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में हैं। बता दें कि अब तक भारत जोड़ो यात्रा में देश के कई हस्तियां भी शामिल हो चुके हैं। अमोल पालेकर, कुणाल कामरा, स्वरा भास्कर, पूजा भट्ट और रिया सेन जैसे फिल्मी सितारे भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी मार्च करते हुए नजर आए थे।