Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का स्पीति दौरा जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब • नए जिलों के गठन पर सुधीर शर्मा का तंज, बोले— ‘घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने’ • जनसुविधा के लिए हर बुधवार हरिपुर में लगेगा एसडीएम देहरा का कैंप कार्यालय • ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

पंजाब

More News

चंडीगढ़ | Punjab में बाढ़ से बिगड़े हालात के बाद सेना तैनात

Updated on Monday, July 10, 2023 12:30 PM IST

लगातार तीसरे दिन जारी बारिश और नदियों में भारी जल प्रवाह के कारण पंजाब के रोपड़ और पटियाला जिलों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई है। इस बीच राहत एवं बचाव कार्य तथा नदियों और नहरों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए सोमवार को सेना को तैनात किया गया।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, "पटियाला और रोपड़ के उपायुक्तों से नदी और नहर में आई दरारों के मद्देनजर सहायता के लिए अनुरोध प्राप्त हुआ है।"

दो कॉलम के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए रैकी टीमें रवाना हो गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि दरार को बंद करने और बचाव कार्य में ये उपायुक्‍तों की मदद करेंगे।

रोपड़ में स्थिति का आकलन करने के लिए एक दल भेजा गया है, जहां एक बार फिर नहर में दरार आ गई है, जिससे गांव जलमग्न हो गए हैं। स्थिति के मूल्यांकन के आधार पर कॉलम आगे बढ़ेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि पटियाला जिले के राजपुरा कस्बे में एक वृद्धाश्रम से लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है और राजपुरा की ओर दरार को रोकने के लिए तटबंध को मजबूत किया जा रहा है।

इसके अलावा सेना चितकारा विश्वविद्यालय से बाढ़ का पानी हटा रही है जहां लगभग 2,000 छात्र फंसे हुए थे।

प्रवक्ता ने कहा, "कुल 910 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बाकी को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा।"

इसके अलावा फिरोजपुर जिले में जीरा के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट से प्राप्त मांग के आधार पर, जीओसी 7 इन्फैंट्री डिवीजन ने अराजी सबरन गांव के पास सतलुज नदी में फंसे 25-30 लोगों को बचाया।

रविवार से निकासी अभियान की निगरानी कर रही पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से उनसे या हेल्पलाइन नंबर 0175-2311321 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और टीमें बड़ी नदी पर काम कर रही हैं और इसमें कोई दरार नहीं है।"

पूर्व विदेश राज्‍य मंत्री और वर्तमान में पटियाला से सांसद परनीत कौर ने रविवार को पटियाला के बारिश प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

उन्‍होंने संजय कॉलोनी और घलोरी गेट समेत पटियाला की बड़ी नदी से सटे इलाकों का दौरा किया।

शहर में बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद पटियाला सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "यह देखकर दु:ख हो रहा है कि पिछले दो-तीन दिन में लगातार बारिश ने देश भर में तबाही मचाई है। पटियाला में भी शहर के कई इलाके बुरी तरह प्रभावित हैं और कई स्थानों पर जलभराव का सामना करना पड़ रहा है।

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X