मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के कुछ लोगों के मनाली में फंसे होने की सूचना पर हिमाचल के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। मनोहर लाल ने बताया कि हरियाणा के सभी नागरिक सुरक्षित हैं और हिमाचल सरकार के साथ मिलकर हालात पर नजर रखी जा रही है।
27 people who were stuck in Kisan Bhawan “Aloo Gorund” Manali for the whole night have been successfully rescued by District Adminstration & Homeguards at 6am today morning. River Beas had changed its course and these people were stuck in the middle of the river current. — Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 10, 2023
27 people who were stuck in Kisan Bhawan “Aloo Gorund” Manali for the whole night have been successfully rescued by District Adminstration & Homeguards at 6am today morning. River Beas had changed its course and these people were stuck in the middle of the river current.
भारी बारिश के चलते हरियाणा सरकार ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग ने बुधवार तक बारिश की संभावना जताई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अगर जरूरत ना हो तो घर से बाहर न निकलें। बारिश के चलते जरूरत पड़ने पर स्कूलों को बंद करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए NDRF/SDRF को बुलाया गया है। बारिश के चलते प्रभावित लोगों के खाने और पीने के सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आम जनता किसी भी तरह की समस्या के लिए बाढ़ हेल्पलाइन नंबर 1070, 1077, 112, 0172-2545938 (State landline no.) पर संपर्क करें।