Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की • पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया • 27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल • 27 अक्टूबर का इतिहास: भारतीय सेना के शौर्य, के. आर. नारायणन और विश्व की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा दिन • 27 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल • बगलामुखी मंदिर के सरकारी अधिग्रहण की मांग, अनुराग ठाकुर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

हिमाचल

More News

धर्मशाला | खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर नियमों की अनुपालना हो सुनिश्चित: एडीएम

Updated on Thursday, July 06, 2023 18:05 PM IST

स्कूलों में मिड-डे मील की स्वच्छता और पौष्टिकता को लेकर दिया जाएगा प्रशिक्षण
स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की स्वच्छता और पौष्टिकता के साथ कोई समझौता न हो, इसको लेकर जिले भर में कार्यरत सभी मिड-डे मील वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। खाद्य वस्तुओं में खाद्य सुरक्षा मानकों के कार्यान्वयन को लेकर जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने यह बात कही। डीसी ऑफिस धर्मशाला में आज वीरवार को आयोजित इस बैठक में जिले में खाद्य पदार्थों में स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की अनुपालना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
 
बैठक में खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य वस्तुओं को परखने और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। एडीएम ने कहा कि सुरक्षित और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनके निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री को खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत रेगुलेट किया जाना जरूरी है।
 
मिड-डे मील वर्कर्स का होगा प्रशिक्षण
एडीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मिड-डे मील वर्कर्स के प्रशिक्षण के लिए एक ट्रेनिंग कैप्सूल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग के रिसोर्स पर्सन्स जिले के सभी मिड-डे मील वर्कर्स को ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिसके लिए शिक्षा विभाग उनका सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की हेडमिस्ट्रेस और हेडमास्टर सुनिश्चित करें कि वे भी इस दौरान उपस्थित रहें। जिससे वे नियमित तौर पर मिड-डे मील की स्वच्छता और पौष्टिकता के लिए बताए गए नियमों और मानकों को परख सकें।
 
उपयोग किया गए कुकिंग ऑयल से बनेगा बायोडीजल
रोहित राठौर ने कहा कि खाना पकाने के लिए उपयोग में आने वाले तेल का दोबारा इस्तेमाल न हो इसके लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा ‘रूको’ नामक पहल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इसके तहत उपयोग में लाए गए तेल को दुकानों से खरीदकर एकत्रित किया जाएगा और उससे बायोडीजल बनेगा। उन्होंने बताया कि जिले में भी इसके लिए एक निजी एजेंसी के माध्यम से दुकानों और व्यावसायिक खाद्य परिसरों से उपयोग किए गए तेल को खरीदा जाएगा। उन्होंने जिले में खाद्य वस्तुओं को बनाने के लिए तेल का उपयोग करने वाले कारोबारियों से इसका पुनरुपयोग न करने की अपील की।
 
'भोग’ से जुड़ेंगे जिले के सभी प्रमुख मंदिर
रोहित राठौर ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने मंदिरों में बनने वाले प्रसाद की स्वच्छता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट ‘भोग’ की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि इसके तहत जिला कांगड़ा में अभी तक श्री बगलामुखी मंदिर, श्री चामुंडा देवी मंदिर, श्री ब्रजेश्वरी मंदिर और श्री कुनाल पत्थरी मंदिर को भोग परियोजना के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री ज्वालाजी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ और कालेश्वर मंदिर को भी फूड लाइसेंस प्राप्त हो गया है और जल्द ही यह मंदिर भी ‘भोग’ के तहत पंजीकृत हो जाएंगे। एडीएम ने कहा कि जिले में प्रसाद की स्वच्छता और गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों ‘भोग’ परियोजना से जोड़ा जाएगा।
 
ऑनलाइन प्रंजीकरण कर प्राप्त करें लाइसेंस
एडीएम ने जिले में खाद्य वस्तुओं की बिक्री और निर्माण के कारोबार में जुड़े व्यक्तियों को पंजीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने पंजीकरण और लाइसेंस के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं की बिक्री से जुड़े व्यवसायी एफओएससीओएस डॉट एफएसएसएआई डॉट जीओवी डॉट आइएन पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में वर्तमान में 20027 सक्रिय पंजीकरण और 1251 लाइसेंस हैं।
 
सुरक्षा मानकों को लेकर हो निरंतर जांच
रोहित राठौर ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुपालन को सुनिश्चित करवाने के लिए विभाग समय-समय पर इसके निर्माण और बिक्री केंद्रों का निरीक्षण कर सैंपलों की जांच करे। उन्होंने बताय कि गत तिमाही में विभाग द्वारा 176 खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए जिला कांगड़ा में विभिन्न खाद्य व्यवसाय संचालकों से 52 सैंपल लिए गए तथा 29 नमूनों का परीक्षण किया गया।
 
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सविता ठाकुर, नगर निगम खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मंजीत सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर, जीएम उद्योग राजेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X