Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी कॉलेज को मिली तीन नई सुविधाएं, विधायक संजय रतन ने किया लोकार्पण • मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. ओमेश भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित • सिहोरपाईं स्कूल में NSS शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, स्वयंसेवकों ने दिखाई प्रतिभा • अशोक सिंघल का जीवन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण की प्रेरणाः राज्यपाल • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 16 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले डेसमंड टूटू को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। • 16 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के शासकीय नेतृत्व का भाजपा हिमाचल ने किया अभिनंदन, प्रदेश पदाधिकारी बैठक में सर्वसम्मति से ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित : डॉ. बिंदल • विकसित भारत 2047' के रंग में रंगा धर्मशाला • सीएम सुक्खू ने थपथपाई जाइका स्वयं सहायता समूहों की पीठ

पंजाब

More News

लुधियाना | लुधियाना लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर और पति जसविंदर सिंह उत्तराखंड से गिरफ्तार

Updated on Saturday, June 17, 2023 14:09 PM IST

लुधियाना पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने सीएमएस कंपनी से साढ़े आठ करोड़ की लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मोना उर्फ डाकू हसीना और उसके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी पंजाब ने ट्वीट कर पुलिस की पीठ थपथपाई। डीजीपी ने कहा कि करोड़ों की डकैती को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों ने एक पेशेवर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का इस्तेमाल किया।

 

लूट की मास्टरमाइंड मनदीप कौर मूल रूप से लुधियाना के डेहलों की रहने वाली है। उसकी मुलाकात बरनाला के जसविंदर से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों में वहीं से दोस्ती हुई और फरवरी में शादी कर ली। मंदीप कौर खुद को वकील प्रमोट करती थी, जबकि उसने एक दुष्कर्म का मामला किसी पर दर्ज कराया था उसकी पेशी भुगतने के लिए वह लुधियाना अदालत आती थी। जसविंदर ने भी सभी रिश्तेदारों और दोस्तों में मंदीप कौर को वकील ही बता रखा था। उसने मंदीप के चक्कर में कोकटेल बनाने का काम भी छोड़ दिया था और कोई दूसरा काम ढूंढ रहा था ताकि शार्टकट तरीके से पैसा कमा सके।

लूटकांड का दूसरा मुख्य आरोपी मनजिंदर मंनी अदालत में लगे एटीएम में पैसे डालने आता था तो वहां उसकी मुलाकात मनी से हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद मंदीप कौर ने लूट की योजना बनानी शुरू कर दी, उसने मनजिंदर से बात की और अपने पति को भी शामिल कर लिया। पुलिस के मुताबिक मंदीप और मनजिंदर में गहरी दोस्ती हो गई थी। उसने मनी से सारे भेद ले लिए कि कंपनी में कितनी नकदी होती है और क्या सिस्टम है। इसके बाद मंदीप कौर ने अपने पति और भाई सहित सात लोगों को लूट के लिए तैयार किया, जबकि बाकी लोगों को मनजिंदर मनी ने तैयार करना था। जब सभी लोग तैयार हो गए तो लूटकांड को अंजाम देने का समय तय कर लिया गया और लूट की गई।

चार माह की प्लानिंग के बाद की थी लूट
आरोपियों ने करीब चार महीने तक का इंतजार किया। मनजिंदर मनी को इतना तो पता था कि शुक्रवार को कंपनी के दफ्तर में कैश ज्यादा होता है। जिस दिन लूट करनी थी उस दिन कैश भी करीब 11 करोड़ रुपये पड़े थे और मनजिंदर को यह भी पता था कि दो सुरक्षा कर्मचारी डबल ड्यूटी कर रहे हैं और एक सो रहा होगा। इसके बाद उन्हें आस नजर आई कि अब लूटकांड को अंजाम दिया जा सकता है। आरोपियों ने सुरक्षा कर्मचारियों की थकावट का फायदा उठाया और लूटकांड को अंजाम दे दिया।

Have something to say? Post your comment
कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

चंडीगढ़ : कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा: अधूरी रह गई एक जिंदगी

ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ : ਛਿੰਨਮਸਤਿਕਾ ਧਾਮ ਮਾਂ ਚਿੰਤਪੂਰਨੀ – ਸਾਵਣ ਅਸ਼ਟਮੀ ਮੇਲੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼

चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में प्रीमियम गेटेड टाउनशिप की बढ़ती मांग, WMK Housing Group लेकर आया आधुनिक डुप्लेक्स विला प्रोजेक्ट

भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली : भारत में OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज', सेंसरशिप पर फिर छिड़ी बहस

  जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

पंजाब : जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत

राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

लुधियाना : राज्यपाल ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया

किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

संगरूर : किसानों को सिंचाई के लिए पानी की नहीं होगी कमी; नहरों में 2 भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका: सीएम भगवंत सिंह मान

मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

चंडीगढ़ : मलोट के लिए बड़ी राहत: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने ₹12 करोड़ की पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया

मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

मोहाली : मोहाली में निवेश की बरसात, CM भगवंत मान ने किया Infosys कैंपस विस्तार का शिलान्यास

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

मोहाली : प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026: निवेश और रोजगार के नए अवसरों की ओर बढ़ता पंजाब

X