Hindi English Monday, 26 October 2026
BREAKING
• आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री • एकीकृत ई-गवर्नेंस पहलों से डिजिटल सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश सरकार • एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह • जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा • मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की • पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया • 27 अक्टूबर 2026 का पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल • 27 अक्टूबर का इतिहास: भारतीय सेना के शौर्य, के. आर. नारायणन और विश्व की महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ा दिन • 27 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल • बगलामुखी मंदिर के सरकारी अधिग्रहण की मांग, अनुराग ठाकुर पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा

हिमाचल

More News

धर्मशाला | अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

Updated on Friday, June 16, 2023 16:50 PM IST

15 लाख रुपए से बनेगा कोटला स्कूल का खेल मैदान: कृषि मंत्री
ज्वाली(कोटला) 16 जून: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर कृषि एवं पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन की ओर से मुख्यतिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
 
कृषि मंत्री ने अपने सम्बोधन में सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जहां खिलाड़ियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है वहीं एक दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत सिक्के की तरह दो पहलू है । खिलाड़ियों को हार से निराश न होकर इससे सबक लेते हुए भविष्य में बेहतर करने का प्रण लेना चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को हासिल कर सके।
 
कृषि मंत्री ने कहा कि देश का भविष्य स्कूल की चार दीवारी में बनता है इसलिए प्रदेश सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के उद्देश्य से हर विधानसभा क्षेत्र में "राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल" खोलेगी जिसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा तथा खेल-कूद से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।
 
चंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रदेश सरकार खेलों के लिए अधोसरंचना विकसित करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे नशे से दूर रह कर सही दिशा में अपनी ऊर्जा का दोहन करें और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति तक नियमित परिश्रम करते रहें।
 
कृषि मंत्री ने स्कूल में खेल मैदान के निर्माण के लिए 15 लाख तथा खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में अतिरिक्त भवन तथा मंच पर शेड निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने माता बगलामुखी मंदिर के लिए स्कूल मैदान से जाने वाले रास्ते की जगह बाहर से अलग रास्ता बनाने का आश्वासन भी दिया।

खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम:
लड़कियों के वर्ग में वॉलीबॉल मुकाबले में जीएसएसएस सोलधा विजेता जबकि नढ़ोली की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में जीएसएसएस मनेई पहले जबकि नढ़ोली स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार खो-खो प्रतियोगिता में बेहि पठियार स्कूल प्रथम और जीएसएसएस मनेई द्वितीय स्थान पर रहा।बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिरमनी खास स्कूल विजेता तथा त्रिलोकपुर स्कूल उपविजेता रहा।
वहीं लड़कों के वर्ग में वॉलीबॉल मुकाबले में जीएसएसएस सोलधा विजेता जबकि हारचकियाँ की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हारचक्कियां स्कूल ने पहला जबकि त्रिलोकपुर स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
 
कबड्डी प्रतियोगिता में जीएसएसएस कोटला विजेता जबकि हारचक्कियां स्कूल की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में नढोली स्कूल प्रथम और लिटिल फ्लावर स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
लड़कियों की चैस प्रतियोगिता में नढोली स्कूल की छात्रा प्रथम जबकि लड़कों की प्रतियोगिता में भी नढोली स्कूल का छात्र पहले स्थान पर रहा।
 
मार्च पास्ट में नढोली स्कूल तथा अनुशासन में कोटला स्कूल प्रथम रहे ।
कृषि मंत्री ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया।
 
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भूषण, नायब तहसीलदार तारा चंद, उपमंडलीय भू-सरंक्षण अधिकारी चंचल राणा,कोटला स्कूल की प्रिंसिपल बबीता सहोत्रा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा,कोटला पंचायत की प्रधान रीता देवी,उप प्रधान मंगल सिंह, एसएमसी प्रधान संदीप कुमार, युवक मंडल प्रधान सुमित मैहरा,विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल,अध्यापक,बच्चे,अभिभावक तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Have something to say? Post your comment
आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला : आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

धर्मशाला : एसआईआर पर भ्रम फैला रही कांग्रेस, चुनावी हार से हताश : दर्शना सिंह

जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

शिमला : जनता की समस्याओं पर संघर्ष तेज करेगी भाजपा, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर मंडल स्तर पर होंगे प्रदर्शन : श्रीकांत शर्मा

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

शिमला : मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की

पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने  प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

शिमला : पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने पर विधायक संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हिसार : राज्यपाल ने विकसित, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का किया आह्वान

हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

शिमला : हल्दी की खेती से किसानों को बेहतर आमदनी, फसल विविधीकरण से बढ़ रही आय की संभावनाएं

कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

शिमला : कांग्रेस को जनजातीय क्षेत्रों के वोट तो चाहिए, लेकिन जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की नीयत नहीं; प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम तक की दवा नहीं : श्रीकांत शर्मा

लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

शिमला : लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई भाजपा की चार सरकारों को गिराने वाली कांग्रेस आज वोट चोरी का झूठा राग अलाप रही है : श्रीकांत शर्मा

सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

शिमला : सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी सहित पंच परिवर्तन से होगा सशक्त एवं संगठित भारत का निर्माण : प्रो. डॉ. वीर सिंह रांगड़ा

X