Hindi English Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन • धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया • आज राहु काल कब तक रहेगा व क्या है शुभ मुहूर्त आईये जानते हैं 21 अक्टूबर 2026 का पंचांग • आज ही के दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सिंगापुर में आज़ाद हिंद की अस्थायी सरकार की स्थापना की। यह भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण कदम था • राशिफल 21 अक्टूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल • नारायण सूक्तम् से हेल्दी हार्ट तक: आस्था, अनुशासन और विज्ञान का अनूठा संगम • कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल • आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’ • शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

हिमाचल

More News

शिमला | कांग्रेस पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव को जीतने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है : भाजपा

Updated on Tuesday, May 02, 2023 17:01 PM IST

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिमला नगर निगम चुनाव को जीतने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। उन्होनें कहा कि इन चुनावों में कांग्रेस पार्टी धांधली की पराकाष्ठा तक पहुंच गई है। ऐसा न पहले कभी हुआ और न ही कभी भविष्य में हो सकता है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को धक्के से जीताने के लिए ई0वी0एम0 मशीनो के अंदर उनकी प्लेसमेंट को बदलने का काम किया है जो कि बहुत शर्मनाक है।
उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह राज्य निर्वाचन आयोग की वैबसाईट के स्क्रीन शाॅट और रिपोर्ट डाउनलोड़ की जिसके हिसाब से वार्ड नं0 28 छोटा शिमला में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार संजीव चैहान पहले नम्बर पर है और भाजपा को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जो अलाॅटमैंट की गई थी उसमें भी भाजपा उम्मीदवार पहले ही नम्बर पर था।

इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान और जो डमी बेलेट बनाए थे, उसके अंदर भी भाजपा उम्मीदवार को पहले नम्बर पर दिखया था। परन्तु आज जब मशीने खोली गई तो उसमें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को उठाकर दूसरे स्थान पर तथा कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से उठाकर पहले स्थान पर कर दिया गया। चुनाव को प्रभावित करने के लिए इससे बड़ी कोई धांधली नहीं हो सकती।


डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि यह धांधली यहीं नहीं रूकी और वार्ड नं0 30 कंगनाधार में राज्य निर्वाचन आयोग की वैबसाईट से डाउनलोड की गई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेणु चैहान तीसरे नम्बर पर थी लेकिन जब मशीन खुली तो भाजपा की उम्मीदवार को चैथे नम्बर पर दर्शाया गया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार की धांधाली का इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए पिछले 10 दिनों में जो हथकंडे अपनाए है, बेहद शर्मनाक है ।


पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने इस प्रकरण अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले दिन से ही चुनावों को प्रभावित करने में लगी हुई है। चाहे रोस्टर की बात हो या नए मतदाताओं के पंजीकरण की बात हो, हम पहले दिन से ही इन सब बातों को उजागर करते आए हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से और भी कुछ चीजें सामने आई हैं गुंडागर्दी करना, पिछले कल देर रात तक शराब की दुकानों को खुलवाकर रखना और आज भी पोलिंग बूथ स्तर जिस प्रकार से कांगे्रस के लोग गुंडागर्दी से चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हम सबको हैरान करने वाला उदाहरण सामने आया है जिसने राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। उन्होनें कहा कि मैंने व्यक्तिगत तौर पर चुनाव आयुक्त से इस संबंध में बात की और उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। ऐसा लगता है कि राज्य निर्वाचन आयोग को भी कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से प्रभावित किया हुआ है और चुनाव जिस निष्पक्षता से सम्पन्न होने चाहिए, उसको बाधित किया है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने जब चुनाव चिन्ह बांटे तो वार्ड नं0 28 छोटा शिमला में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को नम्बर एक दिया गया और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को नम्बर तीन दिया गया और राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वैबवाईट पर आज भी चुनाव चिन्ह आबंटन इसी क्रम में है परन्तु जब ई0वी0एम0 मशीन खोली गई तो उसमें भाजपा प्रत्याशी का क्रम एक से क्रम दो तथा कांग्रेस प्रत्याशी का क्रम तीन से एक कर दिया गया। उन्होनें कहा कि इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो नहीं सकती है।


जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार वार्ड नं0 30 कंगनाधार में भी भाजपा प्रत्याशी को जो चुनाव चिन्ह का क्रम बताया गया था वो नम्बर तीन था परन्तु जब ई0वी0एम0 मशीने खोली गई तो उसमें उनका क्रम चार था जिससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार शिमला नगर निगम चुनावों को अपने पक्ष में करने के लिए निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है जो कि बेहद निंदनीय है। इस प्रकार की घटना पूर्व में कभी नहीं देखी गई।


उन्होनें कहा कि कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी को इन चुनावों में हार का डर सता रहा है इसलिए वो इस प्रकार के असंवैधानिक तरीको से चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।

भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने अपने बूथ स्टोक्स पैलेस में वोट डाला।

Have something to say? Post your comment
ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

ज्वालामुखी : ज्वालामुखी की सियासत में रमेश धवाला सक्रिय, भाजपा के सामने टिकट की चुनौती

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

धर्मशाला : धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला : कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्विरोध जगजाहिर, वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की अनुपस्थिति ने खोली पोल : डॉ. राजीव बिंदल

आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शिमला : आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ ‘Lighter Than Yesterday’

शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

शिमला : शाहपुर में एंटी चिट्टा वाकाथॉन के माध्यम से नशे के विरूद्ध जन जागरूकता का संदेश

संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

शिमला : संजौली और रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

शिमला : विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी आवश्यक: राज्यपाल

पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिमला : पुलिस महानिदेशक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’ में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

कांसा चौक : शिवा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांसा चौक में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया

X